Wednesday, 11 November 2026
ताजा खबरें
● पटना में वाटर मेट्रो सेवा शुरू, 50 यात्री एक साथ कर सकेंगे सफर● पंजाब में पराली जलाने के 5,002 मामले, 1,575 किसानों पर जुर्माना; 1,155 मामलों में FIR● Delhi Pollution: दिवाली के बाद दिल्ली के प्रदूषण में पटाखों का 80% से ज्यादा योगदान● गोरखपुर सदर: मठ की सियासत, बदलता शहर और 2027 के चुनावी सवाल● सलमान खान की ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज, गलवान संघर्ष की पृष्ठभूमि में दिखा देशभक्ति और शांति का संदेश● सोनिया गांधी की ‘Belonging’ पर सियासी संग्राम: इमरजेंसी, 1984 दंगे और बाबरी पर BJP के सवाल, कांग्रेस ने किया बचाव● दिवाली के बाद दिल्ली की हवा और जहरीली, 15 निगरानी केंद्रों पर AQI 400 के पार● पीएम मोदी ने एक्स पर संस्कृत श्लोक साझा किया, सत्पुरुषों के गुणों का बताया महत्व

होम › प्रदेश

पंजाब में पराली जलाने के 5,002 मामले, 1,575 किसानों पर जुर्माना; 1,155 मामलों में FIR

RD Desk · 11 November 2026, 8:59 am · 1 मिनट पढ़ें

पंजाब के धान के खेत में फसल अवशेष यानी पराली जलती हुई और धुआं उठता हुआ

पटियाला। पंजाब में धान की कटाई के सीजन के दौरान पराली जलाने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB) की 10 नवंबर 2026 तक की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में अब तक पराली जलाने की कुल 5,002 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इनमें से 4,185 मामलों में खेतों का निरीक्षण किया गया, जबकि 1,833 स्थानों पर फसल अवशेष जलाए जाने की भौतिक रूप से पुष्टि हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, पराली जलाने के मामलों में पर्यावरणीय मुआवजे (EC) के तहत 1,574 मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 79.75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसमें से 36.40 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है। वहीं, पराली जलाने के 1,155 मामलों में FIR दर्ज की गई है और 1,342 मामलों में राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई है।

तरनतारन और फिरोजपुर में सबसे ज्यादा घटनाएं

जिला स्तर के आंकड़ों पर नजर डालें तो तरनतारन जिला 676 मामलों के साथ सबसे आगे है। यहां 654 खेतों का निरीक्षण किया गया और 310 स्थानों पर पराली जलाने की पुष्टि हुई। इसके बाद फिरोजपुर में 654, संगरूर में 566, बठिंडा में 439 और पटियाला में 339 मामले दर्ज किए गए हैं।

पटियाला में 339 घटनाएं, 115 मामलों में जुर्माना

पटियाला जिले में अब तक पराली जलाने की 339 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें से 260 खेतों का निरीक्षण किया गया और 166 स्थानों पर पराली जलाने की पुष्टि हुई। जिले में 115 मामलों में पर्यावरणीय मुआवजा लगाया गया है। इसके तहत 5.80 लाख रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया, जिसमें से 2.40 लाख रुपये की वसूली हो चुकी है। इसके अलावा जिले में 123 मामलों में FIR दर्ज की गई है, जबकि 97 मामलों में राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई है। अधिकारियों की ओर से 225 चेतावनी नोटिस भी जारी किए गए हैं।

18 अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की कार्रवाई

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि पराली जलाने के मामलों में लापरवाही को लेकर 18 सुपरवाइजरी अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की कार्रवाई की गई है। इनमें फिरोजपुर के पांच और तरनतारन के 13 अधिकारी शामिल हैं। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक किसी अधिकारी को चार्जशीट जारी नहीं की गई और न ही किसी को निलंबित किया गया है।

96.10 प्रतिशत क्षेत्र में पूरी हुई कटाई

रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब में धान का कुल रकबा 32.87 लाख हेक्टेयर है और इसमें से 96.10 प्रतिशत क्षेत्र में कटाई पूरी हो चुकी है। ऐसे में कटाई का सीजन अंतिम चरण में पहुंचने के बावजूद पराली जलाने की घटनाएं प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के लिए चुनौती बनी हुई हैं।

स्रोत: पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB), CAQMS Monitoring and Enforcement Actions रिपोर्ट, 10 नवंबर 2026।

Spread the love
RD Desk

रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।इस पोर्टल की खासियत है कि यह ज़मीनी सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग करता है। गांवों की समस्याएं, किसानों की पीड़ा, मजदूरों की आवाज़, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दे यहां प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं। इसके साथ ही राजनीति, अपराध, अर्थव्यवस्था, खेल, संस्कृति और देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को भी संतुलित और तथ्यात्मक ढंग से कवर किया जाता है।रिपोर्टर डायरीज केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसमस्याओं, जनआंदोलनों, सामाजिक कार्यक्रमों और सकारात्मक बदलाव की कहानियों को भी मंच देता है। हर सूचना, हर कार्यक्रम और हर मुद्दे को उसकी अहमियत के अनुसार स्थान देना इसकी कार्यशैली का हिस्सा है।डिजिटल दौर में तेज़ और विश्वसनीय खबरों की जरूरत को समझते हुए रिपोर्टर डायरीज पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है। यह पोर्टल उन लोगों की आवाज़ बनने की कोशिश करता है, जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है। सच, सरोकार और संवेदनशीलता के साथ पत्रकारिता- यही रिपोर्टर डायरीज की पहचान है। आप हमें यहां लिख सकते हैं। Email: info@reporterdiaries.com

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

प्रदेश

पटना में वाटर मेट्रो सेवा शुरू, 50 यात्री एक साथ कर सकेंगे सफर

पटना में गंगा पर वाटर मेट्रो सेवा शुरू हो गई है। दीघा (मीनार घाट) से गांधी घाट तक चलने वाले इस इलेक्ट्रिक जलयान में 50 यात्री सफर कर सकेंगे।

11 Nov 2026
प्रदेश

यूपी: गोलगप्पे खाने से 150 से ज्यादा लोग बीमार, 30 से अधिक अस्पताल में भर्ती; बच्चों की हालत भी बिगड़ी

सिद्धार्थनगर में गोलगप्पे खाने के बाद 150 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। 30 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें 18 बच्चे PICU में हैं।

08 Nov 2026
प्रदेश

गूगल पर कस्टमर केयर नंबर तलाशना पड़ा महंगा, खाते से 51 हजार रुपये उड़ाए

जौनपुर में बैंक कस्टमर केयर का नंबर गूगल पर तलाशने के दौरान साइबर ठगी का मामला सामने आया। पीड़ित के खाते से पहले 999 और फिर 51 हजार रुपये निकाल लिए गए।

08 Nov 2026
प्रदेश

पंजाब में पराली जलाने के 3307 मामले, 60.60 लाख का जुर्माना; पटियाला में 196 घटनाएं

पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की 7 नवंबर 2026 तक की रिपोर्ट में पराली जलाने के 3,307 मामले दर्ज हैं। राज्य में 60.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि 32.50 लाख रुपये वसूले गए। पटियाला में 196 घटनाएं सामने आईं।

08 Nov 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *