पटना में बस और मेट्रो के बाद अब वाटर मेट्रो सेवा की भी शुरुआत हो गई है। पटना मेट्रो और वाटर मेट्रो के बीच अंतर है; गंगा में शुरू हुई यह वाटर मेट्रो सेवा पटना को देश का दूसरा ऐसा शहर बनाती है, जहां वाटर मेट्रो संचालित हो रही है। इससे पहले केरल के कोच्चि में वाटर मेट्रो संचालित हो रही है।
वाटर मेट्रो सेवा शुरू होने से पटनावासियों को अशोक राजपथ के ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। गंगा के रास्ते सफर के लिए लोगों को सुगम और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस जलयान में एक साथ 50 यात्री सफर कर सकेंगे। यह विद्युत ऊर्जा से संचालित होता है।
दीघा से गांधी घाट तक होगा परिचालन
कैटामरान वेसल (वाटर मेट्रो) का परिचालन पटना के दीघा (मीनार घाट) से शुरू होगा। यह गांधी घाट पहुंचेगा। इसके बाद गांधी घाट से फिर दीघा के लिए रवाना होगा और शाम को दीघा (मीनार घाट) पहुंचेगा।
वयस्कों के लिए 50 रुपये किराया
इस आधुनिक कैटामरान वेसल में प्रति वयस्क यात्रा का किराया 50 रुपये निर्धारित किया गया है। पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए यात्रा निःशुल्क होगी, जबकि पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए टिकट की दर निर्धारित किराये की आधी होगी।
पर्यटक फिलहाल दीघा घाट पर बने काउंटर से टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।इस पोर्टल की खासियत है कि यह ज़मीनी सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग करता है। गांवों की समस्याएं, किसानों की पीड़ा, मजदूरों की आवाज़, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दे यहां प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं। इसके साथ ही राजनीति, अपराध, अर्थव्यवस्था, खेल, संस्कृति और देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को भी संतुलित और तथ्यात्मक ढंग से कवर किया जाता है।रिपोर्टर डायरीज केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसमस्याओं, जनआंदोलनों, सामाजिक कार्यक्रमों और सकारात्मक बदलाव की कहानियों को भी मंच देता है। हर सूचना, हर कार्यक्रम और हर मुद्दे को उसकी अहमियत के अनुसार स्थान देना इसकी कार्यशैली का हिस्सा है।डिजिटल दौर में तेज़ और विश्वसनीय खबरों की जरूरत को समझते हुए रिपोर्टर डायरीज पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है। यह पोर्टल उन लोगों की आवाज़ बनने की कोशिश करता है, जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है। सच, सरोकार और संवेदनशीलता के साथ पत्रकारिता- यही रिपोर्टर डायरीज की पहचान है। आप हमें यहां लिख सकते हैं। Email: info@reporterdiaries.com
जौनपुर में बैंक कस्टमर केयर का नंबर गूगल पर तलाशने के दौरान साइबर ठगी का मामला सामने आया। पीड़ित के खाते से पहले 999 और फिर 51 हजार रुपये निकाल लिए गए।
पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की 7 नवंबर 2026 तक की रिपोर्ट में पराली जलाने के 3,307 मामले दर्ज हैं। राज्य में 60.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि 32.50 लाख रुपये वसूले गए। पटियाला में 196 घटनाएं सामने आईं।
अपनी राय दें