Cold and Pollution Grip Delhi: दिल्ली का AQI 430 पार, सांस लेना हुआ खतरनाक!

Cold and Pollution Grip Delhi: दिल्ली एनसीआर में ठंड और कोहरे ने एक साथ दस्तक दे दी है, जिससे आम जनता का जनजीवन बेहद ही प्रभावित हो रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने दिल्ली की ठंड बढ़ा दी है। राजधानी का न्यूनतम तापमान गुरुवार को 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। ठंड के साथ-साथ घने कोहरे और बढ़ते पॉल्यूशन ने मुश्किलों को और ज्यादा बढ़ा दिया है।

Cold and Pollution Grip Delhi: प्रदूषण के खतरनाक स्तर पर पहुंच दिल्ली का AQI

दिल्ली में केवल ठंडी परेशान नहीं कर रही है, बल्कि बढ़ते प्रदूषण ने हालात को और भी ज्यादा बिगाड़ दिया है। आज सुबह राजधानी का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स AQI 430 दर्ज किया गया, जो “बेहद खतरनाक श्रेणी में आता है।

Cold and Pollution Grip Delhi: कोहरे का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने दिल्ली में आज घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। पूरे दिन कोहरे की चादर छाई रहने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास दर्ज की जाने का संभावना है। 24 और 25 दिसंबर को भी सुबह-सुबह कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। तापमान 23 डिग्री अधिक और 7 डिग्री न्यूनतम तक रह सकता है।

शीतलहर का कहर जारी, सावधान रहें

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक शीतलहर का खतरा जताया है और लोगों को सटक रहने की सलाह दी है। खासकर सुबह रात के समय ठंड ज्यादा असर कर रही है। बाहर निकलने पर गर्म कपड़े पहने और ठंड से बचने के लिए सावधानी बरतें। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिसंबर का महीना इस बार बेहद ठंडा गुजरेगा। आने वाले हफ्तों में ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा।

 दिल्ली की सर्दी: ठंड से बचने के लिए तैयार रहे

दिल्ली और एनसीआर में इस बार ठंड में लोगों को पूरी तरह जकड़ लिया है। मौसम विभाग के अलर्ट के मध्य नजर ठंड से बचने के सभी उपाय अपनाना बेहद जरूरी है। इस बार सर्दी लंबी खिंच सकती है कि लोगों को सटक रहने और गर्म कपड़ों पर खास ध्यान देने की जरूरत बताई हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *