Saturday, 07 November 2026
ताजा खबरें
● Anand Sharma: महिला ने पकड़ लिया DM का कॉलर, फिर भी नहीं खोया आपा; कौन हैं डीएम आनंद शर्मा● UP चुनाव से पहले मायावती का बड़ा दांव, 75 जिलाध्यक्षों को लखनऊ आने का बुलावा● दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत, वेस्टर्न रेलवे चला रहा 70 से अधिक स्पेशल ट्रेनें● बिहार में MLC के BJP में जाते ही मचा बवाल, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन● IND vs NZ ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से रौंदा, सीरीज में 1-0 की बढ़त● Manipur Violence: उग्रवादी गुटों में खूनी मुठभेड़, 3 की मौत; महिलाओं ने की शांति की गुहार● अमेरिका में छाया देसी तड़का: पिया, सुहास, रो खन्ना जीते; विवेक और सरिता को झटका● नीतीश का सपना पूरा करेंगे सम्राट, गंगा की गाद से बाढ़ का इलाज

होम › न्यूज

Delhi-Dehradun Expressway:नोएडा-गाजियाबाद को नए साल का तोहफा, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे जनवरी से शुरू!

Khusboo Tomar · 20 December 2024, 11:02 am · 1 मिनट पढ़ें

Delhi-Dehradun Expressway:नोएडा-गाजियाबाद को नए साल का तोहफा, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे जनवरी से शुरू!

Delhi-Dehradun Expressway: नोएडा और गाजियाबाद के लोगों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेसवे का पहला चरण जनवरी तक शुरू हो सकता है, जबकि दूसरा चरण मार्च तक पूरा किया जा सकता है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रोजेक्ट की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली और उत्तराखंड के बीच का सफर पहले से कहीं ज्यादा तेज और सुविधाजनक हो जाएगा।

Delhi-Dehradun Expressway: टेस्टिंग अंतिम चरण में, जनवरी में दौड़ेंगी गाड़ियां

दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेसवे के पहले चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब रोड और स्ट्रक्चर की फाइनल टेस्टिंग की जा रही है, जो अगले 15 दिनों में पूरी हो जाएगी। इसके बाद, जनवरी में इस एक्सप्रेसवे को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। दूसरे चरण का काम मार्च तक खत्म होने की उम्मीद है। हाईवे के शुरू होने के बाद लाखों यात्रियों को लंबे ट्रैफिक जाम और समय की बर्बादी से राहत मिलेगी।

Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली से बागपत का सफर सिर्फ 20 मिनट में

इस एक्सप्रेसवे की मदद से दिल्ली से बागपत तक का सफर मात्र 20 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। अभी यह दूरी तय करने में करीब 2 घंटे लगते हैं। हाईवे शुरू होने से गाजियाबाद, लोनी, बागपत, शामली, सहारनपुर और मेरठ जैसे शहरों के लोगों को जान से राहत मिलेगी। इसके साथ ही यात्री बिना किसी रूकावट के अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे।

6-लेन का हाइवें, 18 किलोमीटर एलिवेटेड सेक्शन

दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेसवे को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। यह हाईवे 6 -लेंन का होगा, जिसमें 18 किलोमीटर का एलिवेटेड सेक्शन शामिल है। एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर खेकड़ा, शामली और सहारनपुर होते हुए देहरादून तक जाएगा। इसका निर्माण इस तरह से किया गया है की यात्रा सुरक्षित, तेज और आरामदायक हो सके।

 दिल्ली की सीमा में मुक्त यात्रा का फायदा

दिल्ली की सीमा के अंदर इस एक्सप्रेसवे पर यात्रा पूरी तरह से मुफ्त होगी। अगर आप दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेसवे पर दिल्ली के अंदर अंदर एंट्री करते हैं,और वहीं से एग्जिट करते हैं तो आपको किसी भी तरह का टोल नहीं देना होगा।इससे दिल्ली के स्थानीय यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

 उत्तराखंड जाने वालों को बड़ी राहत

इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच का सफर बेहद आसान हो जाएगा। लंबी दूरी तय करने में लगने वाले समय मैं लगभग आधे की कटौती हो जाएगी। साथ ही, जाम और ट्रैफिक की समस्या से भी निजात मिलेगी। गाजियाबाद और आसपास के जिलों के लोग भी अब बिना किसी रूकावट के यात्रा कर सकेंगे

Spread the love

यह भी पढ़ें

प्रदेश

नीतीश का सपना पूरा करेंगे सम्राट, गंगा की गाद से बाढ़ का इलाज

Bihar News: पटना में बुधवार को राजनीति से ज्यादा विकास की चर्चा हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पहुंचे। बंद कमरे में करीब 20…

04 Nov 2026
प्रदेश

Farakka Jal Sandhi पर संजय झा का बड़ा बयान, बिहार के जल पर पहला हक बिहारियों का

Farakka Jal Sandhi: बिहार के जल अधिकार को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने…

03 Nov 2026
प्रदेश

अय्याश ASI बना रहा था अवैध संबंध, भेद खुलने पर ग्रामीणों पर बरसाई गोलियां, एक की मौत; तीन घायल

Madhubani Police Firing: बिहार के मधुबनी जिले में पुलिस की वर्दी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ गांव में पुलिस पिकेट…

03 Nov 2026
प्रदेश

बिहार के सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा पर अहम बैठक, CM सम्राट चौधरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर राज्य के सीमावर्ती जिलों की…

02 Nov 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *