Chhath Special Train: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने की भीड़ को देखते हुए वेस्टर्न रेलवे ने बड़ा प्लान तैयार किया है। 70 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप चलाए जा रहे हैं। अहमदाबाद, साबरमती और असारवा स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षा, होल्डिंग एरिया और 24 घंटे CCTV निगरानी की व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो।
कहां-कहां जा रही हैं स्पेशल ट्रेनें?
ये स्पेशल ट्रेनें (Chhath Special Train) मुख्य रूप से उत्तर और पूर्वी भारत को जोड़ रही हैं। बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों के लिए ये सबसे बड़ी राहत है। कई रेगुलर ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए गए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग आराम से सफर कर सकें।

DRM बोले- भीड़ को देखते हुए किया पूरा इंतजाम
मंडल रेल प्रबंधक वेद प्रकाश ने कहा कि त्योहारी सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ने को देखते हुए ये सारे इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि राजकोट और भुज से आकर अहमदाबाद और साबरमती से गुजरने वाली करीब 20 से 25 थ्रू-पासिंग ट्रेनों (Chhath Special Train) के यात्रियों का भी हिसाब रखा गया है।

Chhath Special Train: नवंबर में चल रही ये स्पेशल ट्रेनें
नवंबर में चल रही स्पेशल ट्रेनों में साबरमती-लालकुआं, असारवा-कानपुर सेंट्रल, असारवा-आगरा कैंट, भुज-बांद्रा टर्मिनस, अहमदाबाद-मंगलूरु जंक्शन, साबरमती-हरिद्वार, अहमदाबाद-दरभंगा, गांधीधाम-भागलपुर, साबरमती-प्रयागराज, अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद-मालदा टाउन, असारवा-प्रयागराज और अहमदाबाद-राजगीर शामिल हैं।

तीनों स्टेशनों पर जॉइंट प्लान, भीड़ नहीं होगी बेकाबू
रेलवे प्रशासन, RPF, GRP और ट्रैफिक पुलिस ने मिलकर एक जॉइंट प्लान बनाया है, ताकि तीनों स्टेशनों पर भीड़ कंट्रोल में रहे और भगदड़ जैसी स्थिति न बने। रिजर्व और अनरिजर्व यात्रियों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। रिजर्व यात्रियों के स्टेशन में आने से लेकर प्लेटफॉर्म तक पहुंचने, इंतजार करने और ट्रेन में चढ़ने तक की पूरी प्रक्रिया को आसान बनाया गया है।

110 अतिरिक्त RPF जवान तैनात, RPSF की कंपनी भी आई
तीनों स्टेशनों पर कुल 110 अतिरिक्त RPF जवान तैनात किए गए हैं। इसमें अहमदाबाद में 55, साबरमती में 40 और असारवा में 15 जवान शामिल हैं। अहमदाबाद स्टेशन पर RPSF की एक अतिरिक्त कंपनी भी तैनात की गई है। तीनों स्टेशनों पर अधिकारी और कर्मचारी 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे।

Chhath Special Train: होल्डिंग एरिया से कतार में भेजा जाएगा प्लेटफॉर्म पर
यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से बैठाने के लिए होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। यात्री पहले होल्डिंग एरिया में रुकेंगे और तय समय पर कतार में प्लेटफॉर्म पर ले जाए जाएंगे। महिलाओं, दिव्यांगों, बुजुर्गों और बच्चों के साथ सफर कर रहे यात्रियों को प्राथमिकता दी जा रही है।

119 और 121 CCTV, 60 और कैमरे लगाने का प्रस्ताव
अहमदाबाद स्टेशन पर 119 CCTV कैमरे हैं, जबकि साबरमती स्टेशन पर 121 कैमरे लगे हैं। निगरानी और मजबूत करने के लिए 60 अतिरिक्त कैमरे लगाने का प्रस्ताव भी भेजा गया है। CCTV कंट्रोल रूम में 24 घंटे स्टाफ तैनात है, जो स्टेशन परिसर और यात्रियों की आवाजाही पर नजर रख रहा है। यात्रियों के खिलाफ अपराध रोकने के लिए सादे कपड़ों में भी RPF जवान तैनात किए गए हैं।

साबरमती में टिकट से लेकर बोर्डिंग तक कतार सिस्टम
साबरमती स्टेशन पर टिकट काउंटर से लेकर होल्डिंग एरिया, प्लेटफॉर्म और ट्रेन में चढ़ने तक पूरी कतार व्यवस्था की गई है। यात्री टिकट लेने के बाद पहले होल्डिंग एरिया में जाएंगे, फिर तय समय पर प्लेटफॉर्म पर भेजे जाएंगे।

लाउडस्पीकर से लगातार हो रही अनाउंसमेंट
पब्लिक एड्रेस सिस्टम और लाउडहेलर से लगातार अनाउंसमेंट हो रही है कि धक्का-मुक्की न करें, फुटबोर्ड पर खड़े होकर सफर न करें, अजनबियों से खाना-पीना न लें। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी यात्रियों को सतर्क किया जा रहा है।





अपनी राय दें