Wednesday, 04 November 2026
ताजा खबरें
● Anand Sharma: महिला ने पकड़ लिया DM का कॉलर, फिर भी नहीं खोया आपा; कौन हैं डीएम आनंद शर्मा● UP चुनाव से पहले मायावती का बड़ा दांव, 75 जिलाध्यक्षों को लखनऊ आने का बुलावा● दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत, वेस्टर्न रेलवे चला रहा 70 से अधिक स्पेशल ट्रेनें● बिहार में MLC के BJP में जाते ही मचा बवाल, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन● IND vs NZ ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से रौंदा, सीरीज में 1-0 की बढ़त● Manipur Violence: उग्रवादी गुटों में खूनी मुठभेड़, 3 की मौत; महिलाओं ने की शांति की गुहार● अमेरिका में छाया देसी तड़का: पिया, सुहास, रो खन्ना जीते; विवेक और सरिता को झटका● नीतीश का सपना पूरा करेंगे सम्राट, गंगा की गाद से बाढ़ का इलाज

होम › देश

Anand Sharma: महिला ने पकड़ लिया DM का कॉलर, फिर भी नहीं खोया आपा; कौन हैं डीएम आनंद शर्मा

RD Desk · 04 November 2026, 8:36 pm · 1 मिनट पढ़ें

Anand Sharma: महिला ने पकड़ लिया DM का कॉलर, फिर भी नहीं खोया आपा; कौन हैं डीएम आनंद शर्मा

Anand Sharma: बिहार के मधुबनी जिले में पुलिस की फायरिंग से हुई मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। बाबूबरही थाना क्षेत्र में तैनात ASI चंद्रमोहन सिंह पर अपनी सरकारी पिस्टल से फायरिंग करने का आरोप है। इस घटना में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी बीच पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे मधुबनी के जिलाधिकारी आनंद शर्मा (Anand Sharma) को भी लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा।

महिला ने गुस्से में पकड़ लिया DM का कॉलर

प्रदर्शन के दौरान एक महिला ने गुस्से में DM आनंद शर्मा का कॉलर पकड़ लिया और उन्हें वहां से जाने से रोकने की कोशिश की। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में महिला DM का कॉलर पकड़े नजर आ रही है।

गुस्से के बावजूद DM ने नहीं खोया संयम

इस दौरान DM ने अपना संयम बनाए रखा। उन्होंने आक्रोशित लोगों की बात सुनी और अपने अंगरक्षकों को भी संयम बरतने दिया। घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनके व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी होने के बावजूद उन्होंने उस वक्त भीड़ की भावनाओं को समझने और पीड़ित परिवारों की बात सुनने को प्राथमिकता दी।

सोशल मीडिया पर क्यों हो रही तारीफ?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि एक ग्रामीण की मौत और तीन लोगों के घायल होने के बाद लोगों में गुस्सा स्वाभाविक था। ऐसे हालात में DM का खुद मौके पर पहुंचना और विरोध के बावजूद धैर्य बनाए रखना सराहनीय है। लोगों ने उनके संयम और संवेदनशीलता की तारीफ की है। यही वजह है कि मधुबनी DM आनंद शर्मा (Anand Sharma) अचानक सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं।

कौन हैं IAS आनंद शर्मा?

आनंद शर्मा 2013 बैच के IAS अधिकारी हैं। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई की। इसके बाद दिल्ली से एमबीए किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह नौकरी के सिलसिले में जर्मनी भी गए थे। हालांकि, उनके पिता की इच्छा थी कि बेटा सरकारी सेवा में जाए। आनंद शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पिता की इसी इच्छा को पूरा करने के लिए उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा में आने का फैसला किया।

जर्मनी की नौकरी छोड़कर बने IAS

आनंद शर्मा की शैक्षणिक और पेशेवर यात्रा काफी दिलचस्प रही है। इंजीनियरिंग और एमबीए की पढ़ाई के बाद उन्होंने (Anand Sharma) विदेश में नौकरी की, लेकिन बाद में सिविल सेवा की तैयारी का फैसला किया। UPSC में सफलता हासिल करने के बाद उन्हें बिहार कैडर मिला। उनकी यह यात्रा उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा मानी जाती है, जो निजी क्षेत्र में करियर बनाने के बाद सिविल सेवा की ओर रुख करना चाहते हैं।

राष्ट्रपति से भी मिल चुका है सम्मान

आनंद शर्मा वर्ष 2025 से मधुबनी के जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। चुनाव के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सम्मान भी मिल चुका है। अपने प्रशासनिक करियर में उन्होंने पटना में ADM और SDO के रूप में काम किया। इसके अलावा असिस्टेंट सेक्रेटरी, डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर और बिहार पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक जैसे पदों पर भी जिम्मेदारी निभाई। वह मुंगेर के जिलाधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

मुंगेर से मधुबनी तक संभाली प्रशासनिक जिम्मेदारी

अपने अब तक के प्रशासनिक सफर में आनंद शर्मा ने बिहार के अलग-अलग विभागों और जिलों में काम किया है। पर्यटन विकास निगम से लेकर जिला प्रशासन तक कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालने के बाद उन्हें मधुबनी की कमान सौंपी गई। अब ASI की फायरिंग के बाद उपजे तनाव के बीच उनके व्यवहार की चर्चा हो रही है। एक तरफ पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप हैं, तो दूसरी तरफ पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर लोगों का गुस्सा सुनने के लिए DM की सराहना की जा रही है।

Spread the love
RD Desk

रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।इस पोर्टल की खासियत है कि यह ज़मीनी सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग करता है। गांवों की समस्याएं, किसानों की पीड़ा, मजदूरों की आवाज़, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दे यहां प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं। इसके साथ ही राजनीति, अपराध, अर्थव्यवस्था, खेल, संस्कृति और देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को भी संतुलित और तथ्यात्मक ढंग से कवर किया जाता है।रिपोर्टर डायरीज केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसमस्याओं, जनआंदोलनों, सामाजिक कार्यक्रमों और सकारात्मक बदलाव की कहानियों को भी मंच देता है। हर सूचना, हर कार्यक्रम और हर मुद्दे को उसकी अहमियत के अनुसार स्थान देना इसकी कार्यशैली का हिस्सा है।डिजिटल दौर में तेज़ और विश्वसनीय खबरों की जरूरत को समझते हुए रिपोर्टर डायरीज पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है। यह पोर्टल उन लोगों की आवाज़ बनने की कोशिश करता है, जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है। सच, सरोकार और संवेदनशीलता के साथ पत्रकारिता- यही रिपोर्टर डायरीज की पहचान है। आप हमें यहां लिख सकते हैं। Email: info@reporterdiaries.com

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

Special Story

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत, वेस्टर्न रेलवे चला रहा 70 से अधिक स्पेशल ट्रेनें

Chhath Special Train: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने की भीड़ को देखते हुए वेस्टर्न रेलवे ने बड़ा प्लान तैयार किया है। 70 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों…

04 Nov 2026
देश

Manipur Violence: उग्रवादी गुटों में खूनी मुठभेड़, 3 की मौत; महिलाओं ने की शांति की गुहार

Manipur Violence: मणिपुर से एक बार फिर खून-खराबे की खबर आई है। नोने जिले में बुधवार तड़के दो उग्रवादी गुटों के बीच भीषण गोलीबारी हुई, जिसमें कम से…

04 Nov 2026
Video

Cyclone Murasu: टला नहीं है चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा, इन राज्यों में मचाएगा तबाही

Cyclone Murasu: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ (Cyclone Murasu) का खतरा अभी टला नहीं है। मंगलवार तड़के इस तूफान ने आंध्र प्रदेश के तट से…

03 Nov 2026
देश

Meerut Blue Drum Murder Case: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, डेढ़ साल बाद अदालत का बड़ा फैसला

Meerut Blue Drum Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बुधवार को मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की…

14 Oct 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *