Tuesday, 03 November 2026
ताजा खबरें
● बिहार के सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा पर अहम बैठक, CM सम्राट चौधरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात● UP Vidhansabha Chunav: अंबेडकरनगर में सपा का दबदबा, जानें इस बार का समीकरण● UP: चौरी-चौरा को करोड़ों की सौगात, CM Yogi ने किया लोकार्पण-शिलान्यास● CM Yogi: गोरखपुर को 1,375 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात● गरीबी के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत, 49.6 करोड़ लोगों की बदली जिंदगी, लेकिन क्या सचमुच खत्म हो गई गरीबी?● UP Vidhansabha Chunav 2027: श्रावस्ती की दोनों सीटों पर 2022 में रोचक रहा था मुकाबला, जानें समीकरण● Nawada Durga Mandir: यहां सिंहासन पूजा की अनूठी परंपरा, 400 वर्षों से कायम है मां हयहट्ट देवी के प्रति आस्था● Raghopur boat accident: जिलाधिकारी ने की सख्त कार्रवाई, राघोपुर के सीओ दीपक कुमार हटाए गए

होम › न्यूज

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में धमाके से रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त

RD Desk · 08 January 2026, 4:48 am · 1 मिनट पढ़ें

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में धमाके से रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त

Pakistan News: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार को एक बार फिर रेलवे ट्रैक को निशाना बनाया गया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, नसीराबाद जिले के नोतल इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास अज्ञात हमलावरों ने विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल कर रेलवे ट्रैक पर धमाका किया।

 

यह विस्फोट उस समय हुआ, जब उस मार्ग से कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी। धमाके के कारण रेलवे ट्रैक का एक हिस्सा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस घटना में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। पाकिस्तान के प्रमुख अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने यह जानकारी दी।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे, इलाके की घेराबंदी की गई और हमलावरों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के कारण कुछ समय के लिए रेल यातायात रोक दिया गया। रेलवे अधिकारी प्रभावित हिस्से की मरम्मत में जुटे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों को जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

 

गौरतलब है कि पिछले महीने भी बलूचिस्तान में डेरा मुराद जमाली के पास रेलवे ट्रैक पर लगाए गए बम के फटने से ट्रैक का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जबकि पुलिस ने एक अन्य विस्फोटक को निष्क्रिय किया था। पुलिस के अनुसार, नसीराबाद के नोतल इलाके में मुख्य रेलवे ट्रैक पर एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) लगाया गया था, जो पेशावर से क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस के मौके पर पहुंचने से पहले ही फट गया। यह जानकारी डॉन अखबार ने दी थी।

 

इससे पहले नवंबर में बलूचिस्तान के बोलान दर्रा क्षेत्र में जाफर एक्सप्रेस पर हमला हुआ था। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, क्वेटा से पेशावर जा रही इस ट्रेन पर आब-ए-गुम के पास सशस्त्र लोगों ने फायरिंग की थी। ट्रेन में सवार रेलवे पुलिस और अन्य सुरक्षा कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। इस घटना में भी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली थी।

 

अक्टूबर में सिंध के शिकारपुर जिले में क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस को निशाना बनाकर किए गए धमाके में कम से कम सात लोग घायल हो गए थे। शिकारपुर के डिप्टी कमिश्नर शकील अब्रो ने बताया था कि सुल्तान कोट रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर विस्फोट हुआ था।

 

इसके अलावा, पिछले साल मार्च में क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस को बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) की मजीद ब्रिगेड ने हाईजैक कर लिया था। 11 मार्च 2025 को बोलान दर्रे के धबर इलाके में ट्रैक उड़ाकर ट्रेन को रोक दिया गया था, जिसमें 400 से अधिक यात्रियों को बंधक बना लिया गया था। यह गतिरोध 24 घंटे से अधिक समय तक चला था। बीएलए ने दावा किया था कि उसने पहचान पत्रों की जांच के बाद कम से कम 20 सुरक्षा कर्मियों की हत्या की थी।

Spread the love
RD Desk

रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।इस पोर्टल की खासियत है कि यह ज़मीनी सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग करता है। गांवों की समस्याएं, किसानों की पीड़ा, मजदूरों की आवाज़, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दे यहां प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं। इसके साथ ही राजनीति, अपराध, अर्थव्यवस्था, खेल, संस्कृति और देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को भी संतुलित और तथ्यात्मक ढंग से कवर किया जाता है।रिपोर्टर डायरीज केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसमस्याओं, जनआंदोलनों, सामाजिक कार्यक्रमों और सकारात्मक बदलाव की कहानियों को भी मंच देता है। हर सूचना, हर कार्यक्रम और हर मुद्दे को उसकी अहमियत के अनुसार स्थान देना इसकी कार्यशैली का हिस्सा है।डिजिटल दौर में तेज़ और विश्वसनीय खबरों की जरूरत को समझते हुए रिपोर्टर डायरीज पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है। यह पोर्टल उन लोगों की आवाज़ बनने की कोशिश करता है, जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है। सच, सरोकार और संवेदनशीलता के साथ पत्रकारिता- यही रिपोर्टर डायरीज की पहचान है। आप हमें यहां लिख सकते हैं। Email: info@reporterdiaries.com

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

Astro

Nawada Durga Mandir: यहां सिंहासन पूजा की अनूठी परंपरा, 400 वर्षों से कायम है मां हयहट्ट देवी के प्रति आस्था

Nawada Durga Mandir: बिहार के दरभंगा जिले के बेनीपुर प्रखंड स्थित नवादा गांव का प्रसिद्ध हयहट्ट देवी मंदिर अपनी विशिष्ट पूजा परंपरा और ऐतिहासिक मान्यताओं के लिए जाना…

17 Oct 2026
न्यूज

Raghopur boat accident: जिलाधिकारी ने की सख्त कार्रवाई, राघोपुर के सीओ दीपक कुमार हटाए गए

Raghopur boat accident: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में हुए भीषण नाव हादसे के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही को देखते…

16 Oct 2026
न्यूज

उद्योगों का हब बनेगा बिहार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में 140.95 करोड़ रुपए की लागत से विकसित मेगा लेदर, फुटवियर…

15 Oct 2026
देश

Meerut Blue Drum Murder Case: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, डेढ़ साल बाद अदालत का बड़ा फैसला

Meerut Blue Drum Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बुधवार को मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की…

14 Oct 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *