Thursday, 12 November 2026
ताजा खबरें
● बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के परिवार पर जमीन कब्जाने का आरोप, CMO तक पहुंची शिकायत● पटना में वाटर मेट्रो सेवा शुरू, 50 यात्री एक साथ कर सकेंगे सफर● पंजाब में पराली जलाने के 5,002 मामले, 1,575 किसानों पर जुर्माना; 1,155 मामलों में FIR● Delhi Pollution: दिवाली के बाद दिल्ली के प्रदूषण में पटाखों का 80% से ज्यादा योगदान● गोरखपुर सदर: मठ की सियासत, बदलता शहर और 2027 के चुनावी सवाल● सलमान खान की ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज, गलवान संघर्ष की पृष्ठभूमि में दिखा देशभक्ति और शांति का संदेश● सोनिया गांधी की ‘Belonging’ पर सियासी संग्राम: इमरजेंसी, 1984 दंगे और बाबरी पर BJP के सवाल, कांग्रेस ने किया बचाव● दिवाली के बाद दिल्ली की हवा और जहरीली, 15 निगरानी केंद्रों पर AQI 400 के पार

होम › न्यूज

Greater Noida West: La Residentia में मेंटेनेंस चार्ज बढ़ोतरी पर हंगामा

Reporter Diaries · 03 August 2025, 3:51 pm · 1 मिनट पढ़ें

Greater Noida West: La Residentia में मेंटेनेंस चार्ज बढ़ोतरी पर हंगामा

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की नामचीन हाउसिंग सोसाइटी ला रेजिडेंशिया (La Residentia) में रविवार को मेंटेनेंस शुल्क में अचानक की गई 40% बढ़ोतरी के खिलाफ निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में लोग बिल्डर कार्यालय के बाहर जमा हुए और बढ़ी हुई दरों को वापस लेने की मांग करते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

Greater Noida West: क्या है मामला?

निवासियों के मुताबिक, बिल्डर प्रबंधन ने बिना किसी पूर्व सूचना के मेंटेनेंस शुल्क ₹1.50 प्रति वर्गफुट से बढ़ाकर ₹2.10 प्रति वर्गफुट कर दिया है। यह करीब 40% की बढ़ोतरी है, जिसे लोग एकतरफा और मनमाना फैसला मान रहे हैं। रहवासियों का कहना है कि इस निर्णय में न तो कोई पारदर्शिता बरती गई और न ही उनकी राय ली गई।

रविवार सुबह से ही सोसाइटी में प्रदर्शनकारियों की भीड़ जुटने लगी। हाथों में “पहले सुविधा, फिर वसूली” और “बढ़ोतरी वापस लो” जैसे नारे लिखे बैनर और पोस्टर लिए लोगों ने बिल्डर के खिलाफ जमकर आवाज़ उठाई। प्रदर्शन अनुशासित और शांतिपूर्ण रहा, जिसमें महिलाओं और बुजुर्गों की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही।

 

Greater Noida West: क्या कह रहे हैं निवासी?

प्रदर्शन में शामिल एक निवासी ने कहा, “साफ-सफाई, सुरक्षा और बिजली-पानी की सुविधा पहले ही लचर है। ऐसे में 40% शुल्क बढ़ाना सरासर अन्याय है। हमें पूछे बिना यह कैसे लागू किया जा सकता है?”

एक महिला निवासी ने कहा, “हम अब चुप नहीं रहेंगे। यह सिर्फ पैसा नहीं, हमारे अधिकारों की बात है। जब तक यह बढ़ोतरी वापस नहीं ली जाती, हम पीछे नहीं हटेंगे।”

प्रमुख मांगें:

  • फीस वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए।
  • सुरक्षा, सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जाए।
  • भविष्य में किसी भी तरह की शुल्क वृद्धि से पहले निवासियों की लिखित सहमति ली जाए।

साथ ही, प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि 300 से अधिक परिवार इस आंदोलन का हिस्सा बने। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर बिल्डर ने उनकी बात नहीं मानी तो आंदोलन का दायरा बढ़ाया जाएगा। अगली रणनीति में विशेष आमसभा बुलाने और कानूनी विकल्प अपनाने पर विचार किया जा रहा है। निवासियों ने एक स्वर में कहा, “हम एकजुट हैं, और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हम अपने हक के लिए अंत तक लड़ेंगे।”

Spread the love
Reporter Diaries

रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।इस पोर्टल की खासियत है कि यह ज़मीनी सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग करता है। गांवों की समस्याएं, किसानों की पीड़ा, मजदूरों की आवाज़, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दे यहां प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं। इसके साथ ही राजनीति, अपराध, अर्थव्यवस्था, खेल, संस्कृति और देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को भी संतुलित और तथ्यात्मक ढंग से कवर किया जाता है।रिपोर्टर डायरीज केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसमस्याओं, जनआंदोलनों, सामाजिक कार्यक्रमों और सकारात्मक बदलाव की कहानियों को भी मंच देता है। हर सूचना, हर कार्यक्रम और हर मुद्दे को उसकी अहमियत के अनुसार स्थान देना इसकी कार्यशैली का हिस्सा है।डिजिटल दौर में तेज़ और विश्वसनीय खबरों की जरूरत को समझते हुए रिपोर्टर डायरीज पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है। यह पोर्टल उन लोगों की आवाज़ बनने की कोशिश करता है, जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है। सच, सरोकार और संवेदनशीलता के साथ पत्रकारिता- यही रिपोर्टर डायरीज की पहचान है। आप हमें यहां लिख सकते हैं। Email: info@reporterdiaries.com

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

प्रदेश

पटना में वाटर मेट्रो सेवा शुरू, 50 यात्री एक साथ कर सकेंगे सफर

पटना में गंगा पर वाटर मेट्रो सेवा शुरू हो गई है। दीघा (मीनार घाट) से गांधी घाट तक चलने वाले इस इलेक्ट्रिक जलयान में 50 यात्री सफर कर सकेंगे।

11 Nov 2026
प्रदेश

पंजाब में पराली जलाने के 5,002 मामले, 1,575 किसानों पर जुर्माना; 1,155 मामलों में FIR

पंजाब में 10 नवंबर 2026 तक पराली जलाने की 5,002 घटनाएं दर्ज हुईं। 1,155 मामलों में FIR और 1,575 किसानों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई।

11 Nov 2026
देश

दिवाली के बाद दिल्ली की हवा और जहरीली, 15 निगरानी केंद्रों पर AQI 400 के पार

दिवाली के एक दिन बाद दिल्ली के 15 निगरानी केंद्रों पर AQI 400 के पार पहुंच गया। सोनिया विहार में 449 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 445 AQI दर्ज किया गया।

09 Nov 2026
प्रदेश

यूपी: गोलगप्पे खाने से 150 से ज्यादा लोग बीमार, 30 से अधिक अस्पताल में भर्ती; बच्चों की हालत भी बिगड़ी

सिद्धार्थनगर में गोलगप्पे खाने के बाद 150 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। 30 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें 18 बच्चे PICU में हैं।

08 Nov 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *