Wednesday, 04 November 2026
ताजा खबरें
● Anand Sharma: महिला ने पकड़ लिया DM का कॉलर, फिर भी नहीं खोया आपा; कौन हैं डीएम आनंद शर्मा● UP चुनाव से पहले मायावती का बड़ा दांव, 75 जिलाध्यक्षों को लखनऊ आने का बुलावा● दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत, वेस्टर्न रेलवे चला रहा 70 से अधिक स्पेशल ट्रेनें● बिहार में MLC के BJP में जाते ही मचा बवाल, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन● IND vs NZ ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से रौंदा, सीरीज में 1-0 की बढ़त● Manipur Violence: उग्रवादी गुटों में खूनी मुठभेड़, 3 की मौत; महिलाओं ने की शांति की गुहार● अमेरिका में छाया देसी तड़का: पिया, सुहास, रो खन्ना जीते; विवेक और सरिता को झटका● नीतीश का सपना पूरा करेंगे सम्राट, गंगा की गाद से बाढ़ का इलाज

होम › देश

बिहार में चक्रवात दाना का असर, बारिश और तेज हवाओं से बदला मौसम

Khusboo Tomar · 25 October 2024, 5:17 am · 1 मिनट पढ़ें

बिहार में चक्रवात दाना का असर, बारिश और तेज हवाओं से बदला मौसम

Cyclone in bihar: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात दाना का असर अब बिहार में भी दिखने लगा है। भागलपुर  बांका मुंगेर पूर्णिया और कटिहार समेत कई जिलों में इस तूफान के कारण मौसम बदल गया है। इन इलाकों में बारिश हो रही है और गुरुवार की शाम से आसमान में घने बादल छाए हुए हैं।

Cyclone in bihar:  भागलपुर और आसपास के इलाकों में मौसम बदला

गुरुवार को भागलपुर में हल्की बारिश शुरू हुई और तेज हवाओं ने मौसम ठंडा कर दिया। अगले 24 घंटे में भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, अररिया, कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश का अनुमान है। यह तूफान शनिवार को उड़ीसा के तट से टकरा सकता है लेकिन बिहार के पूर्वी इलाकों में इसकी ताकत कम हो जाएगी।

Cyclone in bihar: पूर्णिया में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

ओड़िया में चक्रवात का असर दिखने लगा है. बुधवार की रात हल्की बारिश और हवाएं चली और गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने 25 अक्टूबर को तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है, जिसमें हवाओं के रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।  गुरुवार को पूर्णिया में तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Cyclone in bihar: कटिहार में चक्रवात का असर और ठंड का अनुभव

कटिहार में भी दाना चक्रवात का असर काफी दिख रहा है गुरुवार को पूरे दिन बादल छाए रहे और तापमान में गिरावट दर्ज की गई बुधवार की शाम को झमाझम बारिश हुई थी और अब शुक्रवार को भी भारी बारिश का अनुमान है। यदि ऐसा होता है तो तापमान और गिर सकता है जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है।

Spread the love

यह भी पढ़ें

देश

Anand Sharma: महिला ने पकड़ लिया DM का कॉलर, फिर भी नहीं खोया आपा; कौन हैं डीएम आनंद शर्मा

Anand Sharma: बिहार के मधुबनी जिले में पुलिस की फायरिंग से हुई मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। बाबूबरही थाना क्षेत्र में तैनात ASI चंद्रमोहन सिंह…

04 Nov 2026
Special Story

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत, वेस्टर्न रेलवे चला रहा 70 से अधिक स्पेशल ट्रेनें

Chhath Special Train: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने की भीड़ को देखते हुए वेस्टर्न रेलवे ने बड़ा प्लान तैयार किया है। 70 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों…

04 Nov 2026
देश

Manipur Violence: उग्रवादी गुटों में खूनी मुठभेड़, 3 की मौत; महिलाओं ने की शांति की गुहार

Manipur Violence: मणिपुर से एक बार फिर खून-खराबे की खबर आई है। नोने जिले में बुधवार तड़के दो उग्रवादी गुटों के बीच भीषण गोलीबारी हुई, जिसमें कम से…

04 Nov 2026
Video

Cyclone Murasu: टला नहीं है चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा, इन राज्यों में मचाएगा तबाही

Cyclone Murasu: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ (Cyclone Murasu) का खतरा अभी टला नहीं है। मंगलवार तड़के इस तूफान ने आंध्र प्रदेश के तट से…

03 Nov 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *