Thursday, 12 November 2026
ताजा खबरें
● बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के परिवार पर जमीन कब्जाने का आरोप, CMO तक पहुंची शिकायत● पटना में वाटर मेट्रो सेवा शुरू, 50 यात्री एक साथ कर सकेंगे सफर● पंजाब में पराली जलाने के 5,002 मामले, 1,575 किसानों पर जुर्माना; 1,155 मामलों में FIR● Delhi Pollution: दिवाली के बाद दिल्ली के प्रदूषण में पटाखों का 80% से ज्यादा योगदान● गोरखपुर सदर: मठ की सियासत, बदलता शहर और 2027 के चुनावी सवाल● सलमान खान की ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज, गलवान संघर्ष की पृष्ठभूमि में दिखा देशभक्ति और शांति का संदेश● सोनिया गांधी की ‘Belonging’ पर सियासी संग्राम: इमरजेंसी, 1984 दंगे और बाबरी पर BJP के सवाल, कांग्रेस ने किया बचाव● दिवाली के बाद दिल्ली की हवा और जहरीली, 15 निगरानी केंद्रों पर AQI 400 के पार

होम › विदेश

अमेरिका में छाया देसी तड़का: पिया, सुहास, रो खन्ना जीते; विवेक और सरिता को झटका

RD Desk · 04 November 2026, 2:57 pm · 1 मिनट पढ़ें

अमेरिका में छाया देसी तड़का: पिया, सुहास, रो खन्ना जीते; विवेक और सरिता को झटका

US Midterm Election 2026: अमेरिका के मध्यावधि चुनाव ( US Midterm Election 2026) के नतीजे आ रहे हैं और इस बार सबसे बड़ी चर्चा भारतीय मूल के उम्मीदवारों की हो रही है। कहीं जीत की लहर है, तो कहीं ट्रंप समर्थित बड़े चेहरों को करारी हार मिली है। डेमोक्रेट्स का पलड़ा भारी दिख रहा है, जबकि दो बड़े भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन चुनाव हार गए।

US Midterm Election 2026: फ्लोरिडा में पिया दांडिया का धमाका

सबसे बड़ी जीत फ्लोरिडा से आई। पिया दांडिया ने 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में रिपब्लिकन केसी अस्कर को हरा दिया। उन्हें करीब 52% वोट मिले, जबकि अस्कर 48% पर अटके। इसके साथ ही अमेरिकी संसद में एक और भारतीय-अमेरिकी महिला की एंट्री हो गई।

वर्जीनिया में सुहास का दोबारा जलवा

वर्जीनिया के 10वें डिस्ट्रिक्ट से डेमोक्रेट सुहास सुब्रमण्यम ने फिर जीत दर्ज की। उन्होंने रिपब्लिकन डेव बेकविथ को हराया। जीत के बाद उन्होंने कहा — चुनाव प्रचार खत्म, असली काम अब शुरू होगा। वाशिंगटन में बदलाव के लिए मैं समुदाय के साथ काम करूंगा।

मैरीलैंड, वाशिंगटन, कैलिफोर्निया में भी देसी जीत

मैरीलैंड में गवर्नर वेस मूर की जीत के साथ लेफ्टिनेंट गवर्नर अरुणा मिलर ने अपना दूसरा 4 साल का कार्यकाल पक्का कर लिया। वेस्ट कोस्ट पर प्रमिला जयपाल ने वाशिंगटन के 7वें डिस्ट्रिक्ट से अपनी सीट बरकरार रखी। उन्होंने रिपब्लिकन नीरव सेठ को हराया। कैलिफोर्निया में रो खन्ना ने 17वें डिस्ट्रिक्ट से रिपब्लिकन रितेश टंडन को हराकर फिर जीत हासिल की। वहीं अमी बेरा नए तीसरे डिस्ट्रिक्ट में 60% बनाम 40% से आगे चल रहे हैं, हालांकि अभी आधिकारिक ऐलान बाकी है।

US Midterm Election 2026: एरिजोना में डॉ. अमीश शाह आगे

एरिजोना के पहले डिस्ट्रिक्ट में भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर और पूर्व विधायक अमीश शाह ने धमाल मचा दिया। 76% वोटों की गिनती तक वो रिपब्लिकन जे फीली से आगे थे — शाह को 54.9% और फीली को 43.2% वोट मिले। स्कॉट्सडेल और फीनिक्स वाले इस इलाके से एक और भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट के कांग्रेस पहुंचने की उम्मीद है।

सबसे बड़ी हार: ओहियो में विवेक रामास्वामी हारे

सबसे बड़ा झटका ओहियो में लगा। गवर्नर चुनाव में ट्रंप समर्थित रिपब्लिकन विवेक रामास्वामी को डेमोक्रेट एमी एक्टन ने हरा दिया। एक्टन को करीब 51% और रामास्वामी को 46% वोट मिले। न्यूयॉर्क में भी रिपब्लिकन सरिता कोमातिरेड्डी को हार मिली। अटॉर्नी जनरल चुनाव में मौजूदा डेमोक्रेट लेटिशिया जेम्स ने उन्हें 62% वोटों से हराया। इसके अलावा नॉर्थ कैरोलिना से रिपब्लिकन महेश गनोर्कर, ओहियो से निर्दलीय संदीप दीक्षित और मिशिगन से निर्दलीय अनिल कुमार भी कांग्रेस चुनाव हार गए।

राज्य स्तर पर भी देसी उम्मीदवारों का दबदबा

राज्य विधायी चुनावों में भी भारतीय मूल के नेताओं ने बाजी मारी। पेंसिल्वेनिया में अरविंद वेंकट ने हाउस डिस्ट्रिक्ट 30 से फिर जीत हासिल की। इलिनोइस सीनेट डिस्ट्रिक्ट 8 में राम विल्लीवलम ने सीट बचाई। इलिनोइस के ही डिस्ट्रिक्ट 26 में नबीला सैयद 57% बनाम 43% से आगे चल रही हैं। जॉर्जिया में ज्योत सिंह 68% बनाम 32% से आगे हैं। टेक्सास में पूजा सेठी ने हाउस डिस्ट्रिक्ट 47 में जीत का ऐलान कर दिया है। 3 नवंबर को हुए इन चुनावों से तय होगा कि 435 सीटों वाली हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और 35 सीनेट सीटों पर किसका कब्जा होगा, साथ ही कई राज्यों में गवर्नर कौन बनेगा।

Spread the love
RD Desk

रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।इस पोर्टल की खासियत है कि यह ज़मीनी सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग करता है। गांवों की समस्याएं, किसानों की पीड़ा, मजदूरों की आवाज़, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दे यहां प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं। इसके साथ ही राजनीति, अपराध, अर्थव्यवस्था, खेल, संस्कृति और देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को भी संतुलित और तथ्यात्मक ढंग से कवर किया जाता है।रिपोर्टर डायरीज केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसमस्याओं, जनआंदोलनों, सामाजिक कार्यक्रमों और सकारात्मक बदलाव की कहानियों को भी मंच देता है। हर सूचना, हर कार्यक्रम और हर मुद्दे को उसकी अहमियत के अनुसार स्थान देना इसकी कार्यशैली का हिस्सा है।डिजिटल दौर में तेज़ और विश्वसनीय खबरों की जरूरत को समझते हुए रिपोर्टर डायरीज पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है। यह पोर्टल उन लोगों की आवाज़ बनने की कोशिश करता है, जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है। सच, सरोकार और संवेदनशीलता के साथ पत्रकारिता- यही रिपोर्टर डायरीज की पहचान है। आप हमें यहां लिख सकते हैं। Email: info@reporterdiaries.com

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

विदेश

यमन में सऊदी हवाई हमलों का आरोप, 11 की मौत; पांच घर तबाह

यमन की राजधानी सना के पास अश शर्याह गांव में हवाई हमलों में 11 लोगों की मौत और पांच घर तबाह होने की खबर है। हूती मीडिया ने सऊदी विमानों पर आरोप लगाया है, हालांकि हमलों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई।

07 Nov 2026
विदेश

भारत से व्यापार बंद करना पाकिस्तान को पड़ा भारी, 40 अरब डॉलर का हुआ नुकसान

Pakistan Economic Loss: भारत के साथ वर्ष 2019 से व्यापारिक संबंध निलंबित होने के बाद पाकिस्तान को भारी आर्थिक कीमत चुकानी पड़ रही है। पाक-इंडिया बिजनेस काउंसिल के…

03 Nov 2026
देश

अजरबैजान में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस का उत्सव, देशभक्ति के रंग में रंगा भारतीय दूतावास

Independence Day: भारत में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अजरबैजान स्थित भारतीय दूतावास में देशभक्ति और उल्लास के साथ समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में…

15 Aug 2026
न्यूज

Iran War: क्या यही रात है अंतिम? ट्रंप की धमकी पर ईरान का सख्त जवाब, टकराव चरम पर

Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। Donald Trump की तीखी चेतावनी ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी है, तो वहीं ईरान…

07 Apr 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *