Wednesday, 04 November 2026
ताजा खबरें
● दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत, वेस्टर्न रेलवे चला रहा 70 से अधिक स्पेशल ट्रेनें● बिहार में MLC के BJP में जाते ही मचा बवाल, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन● IND vs NZ ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से रौंदा, सीरीज में 1-0 की बढ़त● Manipur Violence: उग्रवादी गुटों में खूनी मुठभेड़, 3 की मौत; महिलाओं ने की शांति की गुहार● अमेरिका में छाया देसी तड़का: पिया, सुहास, रो खन्ना जीते; विवेक और सरिता को झटका● नीतीश का सपना पूरा करेंगे सम्राट, गंगा की गाद से बाढ़ का इलाज● सौरभ चंद्राकर ने कैसे फैलाया Mahadev Satta App का नेटवर्क?● Cyclone Murasu: टला नहीं है चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा, इन राज्यों में मचाएगा तबाही

होम › राजनीति

बिहार में MLC के BJP में जाते ही मचा बवाल, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

RD Desk · 04 November 2026, 4:15 pm · 1 मिनट पढ़ें

Bihar MLC

Bihar MLC: बिहार की राजनीति में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के भाजपा में शामिल होने का मामला अब बड़ा विवाद बन गया है। राजद ने इस मुद्दे पर विधान परिषद के कार्यकारी सभापति से हस्तक्षेप की मांग की है। बुधवार को राजद के प्रतिनिधिमंडल ने दोनों MLC की सदस्यता समाप्त करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंप दिया।

कौन हैं दोनों MLC? क्यों उठा विवाद?

जिन दो नेताओं पर विवाद है, उनके नाम हैं बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज। दोनों निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतकर विधान परिषद पहुंचे थे, लेकिन जीत के बाद भाजपा में शामिल हो गए। राजद का आरोप है कि ये नियम-कानून के खिलाफ है। निर्दलीय जीतकर किसी पार्टी में जाना सीधे सदस्यता रद्द करने का मामला बनता है।

सिद्दीकी के नेतृत्व में सभापति से मिला प्रतिनिधिमंडल

राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल कार्यकारी सभापति से मिला। इसमें महागठबंधन के अन्य घटक दलों और भाकपा माले के नेता भी शामिल थे। ज्ञापन में साफ कहा गया कि दोनों विधान पार्षद निर्दलीय के रूप में चुने गए थे, फिर भाजपा में शामिल हो गए। ये राजनीतिक कदम नियमों के विपरीत है, इसलिए इनकी सदस्यता तुरंत समाप्त की जाए। अब सबकी नजरें कार्यकारी सभापति के रुख पर टिकी हैं।

रोहिणी आचार्य ने बताया जनादेश की पीठ में खंजर

इस मामले पर लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा — मतदाताओं ने जिन्हें निर्दलीय के रूप में चुनकर परिषद भेजा, वो जीतने के बाद सत्ता के लोभ में भाजपा के साथ चले गए। रोहिणी ने इसे जनता के भरोसे के साथ विश्वासघात और जनादेश की पीठ में खंजर घोंपने जैसा बताया। उन्होंने कहा — जनता ने इन्हें भाजपा के चुनाव चिह्न पर नहीं चुना था।

मनोज झा बोले- ये मैंडेट चोरी है, कोर्ट जाएंगे

राज्यसभा सांसद मनोज झा ने पटना में RJD कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मुद्दे को और गर्मा दिया। उन्होंने इसे ‘मैंडेट चोरी’ करार देते हुए दोनों की सदस्यता समाप्त करने की मांग की। मनोज झा ने कहा कि निर्दलीय के रूप में जीतने के बाद किसी राजनीतिक दल की सदस्यता लेना संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत अयोग्यता का आधार बन सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सभापति की तरफ से उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो RJD अदालत का दरवाजा खटखटाएगी।

समर्थन और सदस्यता में फर्क है: मनोज झा

मनोज झा ने एक अहम बात भी समझाई। उन्होंने कहा कि किसी निर्दलीय MLC का किसी दल को समर्थन देना अलग बात है, और उस दल की औपचारिक सदस्यता लेना अलग बात है। दोनों नेताओं के भाजपा में शामिल होने के वीडियो और अन्य सबूत भी मौजूद हैं। दो निर्दलीय MLC के भाजपा के समर्थन में आते ही NDA विपक्ष के निशाने पर आ गया है। अब देखना है कि विधान परिषद इस पर क्या फैसला लेती है।

Spread the love
RD Desk

रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।इस पोर्टल की खासियत है कि यह ज़मीनी सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग करता है। गांवों की समस्याएं, किसानों की पीड़ा, मजदूरों की आवाज़, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दे यहां प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं। इसके साथ ही राजनीति, अपराध, अर्थव्यवस्था, खेल, संस्कृति और देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को भी संतुलित और तथ्यात्मक ढंग से कवर किया जाता है।रिपोर्टर डायरीज केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसमस्याओं, जनआंदोलनों, सामाजिक कार्यक्रमों और सकारात्मक बदलाव की कहानियों को भी मंच देता है। हर सूचना, हर कार्यक्रम और हर मुद्दे को उसकी अहमियत के अनुसार स्थान देना इसकी कार्यशैली का हिस्सा है।डिजिटल दौर में तेज़ और विश्वसनीय खबरों की जरूरत को समझते हुए रिपोर्टर डायरीज पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है। यह पोर्टल उन लोगों की आवाज़ बनने की कोशिश करता है, जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है। सच, सरोकार और संवेदनशीलता के साथ पत्रकारिता- यही रिपोर्टर डायरीज की पहचान है। आप हमें यहां लिख सकते हैं। Email: info@reporterdiaries.com

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

प्रदेश

Farakka Jal Sandhi पर संजय झा का बड़ा बयान, बिहार के जल पर पहला हक बिहारियों का

Farakka Jal Sandhi: बिहार के जल अधिकार को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने…

03 Nov 2026
राजनीति

राज्यसभा चुनाव: बिहार में 12 साल बाद होगा मतदान, पांच सीट के लिए छह उम्मीदवार

Bihar: बिहार की राजनीति में करीब 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव को लेकर दिलचस्प मुकाबला बन गया है। इस बार चुनाव निर्विरोध होने के बजाय मतदान की नौबत…

14 Mar 2026
राजनीति

दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल और सिसोदिया बरी, भाजपा ने क्या कहा?

Delhi: दिल्ली की राजनीति में बड़े घटनाक्रम के तहत राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को…

27 Feb 2026
देश

Delhi Liquor Policy Case: कोर्ट के फैसले के बाद रो पड़े केजरीवाल, ‘भगवान पर भरोसा था…’

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल…

27 Feb 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *