Tuesday, 03 November 2026
ताजा खबरें
● सौरभ चंद्राकर ने कैसे फैलाया Mahadev Satta App का नेटवर्क?● Cyclone Murasu: टला नहीं है चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा, इन राज्यों में मचाएगा तबाही● Farakka Jal Sandhi पर संजय झा का बड़ा बयान, बिहार के जल पर पहला हक बिहारियों का● अय्याश ASI बना रहा था अवैध संबंध, भेद खुलने पर ग्रामीणों पर बरसाई गोलियां, एक की मौत; तीन घायल● भारत से व्यापार बंद करना पाकिस्तान को पड़ा भारी, 40 अरब डॉलर का हुआ नुकसान● बिहार के सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा पर अहम बैठक, CM सम्राट चौधरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात● UP Vidhansabha Chunav: अंबेडकरनगर में सपा का दबदबा, जानें इस बार का समीकरण● UP: चौरी-चौरा को करोड़ों की सौगात, CM Yogi ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

होम › Special Story

सौरभ चंद्राकर ने कैसे फैलाया Mahadev Satta App का नेटवर्क?

RD Desk · 03 November 2026, 9:07 pm · 1 मिनट पढ़ें

सौरभ चंद्राकर ने कैसे फैलाया Mahadev Satta App का नेटवर्क?

Mahadev Satta App: छत्तीसगढ़ के भिलाई में जूस की दुकान पर 15 हजार रुपये की नौकरी करने वाला सौरभ चंद्राकर कैसे बना 94 हजार करोड़ के सट्टा साम्राज्य का किंगपिन, इसकी कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ने 3200 पैनल और सहयोगी कंपनियों के सहारे सिर्फ तीन साल में देश को 94 हजार करोड़ का चूना लगा दिया।

15-20 लाख में बिकता था एक पैनल, 80% कमाई दुबई

ईडी के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, 2019 तक जूस दुकान पर काम करने वाला सौरभ महादेव सट्टा एप (Mahadev Satta App) का एक पैनल 15 से 20 लाख रुपये में बेचता था। उस पैनल से होने वाली कमाई का 70 से 80 प्रतिशत हिस्सा हर हफ्ते सीधे महादेव एप के खाते में जाता था। सारा कारोबार दुबई स्थित मुख्यालय से कंट्रोल होता था, जहां भिलाई और आसपास के सैकड़ों युवा काम करते थे। ईडी 2022 से इस पूरे नेटवर्क की मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है।

हवाला और फर्जी अकाउंट का खेल

ईडी के मुताबिक, महादेव के पैनल भिलाई और दुबई ही नहीं, पूरे देश में फैले थे। इन पर हर दिन करोड़ों का कलेक्शन होता था। इसे संभालने के लिए हजारों बैंक अकाउंट खोले गए थे, जिनमें पैसे घुमाकर हवाला के जरिए दुबई भेजा जाता था। अकाउंट होल्डर्स को छोटा कमीशन दिया जाता था, जबकि कई अकाउंट फर्जी KYC से खोले गए थे। 2023 में शिकंजा कसने के बाद भी इन पैनलों पर सट्टा चलता रहा, जिन्हें एजेंसियां अब धीरे-धीरे बंद करा रही हैं।

सिर्फ Mahadev Satta App से 80 हजार करोड़

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पैनल का पूरा सिस्टम फ्रेंचाइजी मॉडल पर चलता था, इसलिए इसे ट्रेस करना मुश्किल है। महादेव के बाद सौरभ ने रेड्डी अन्ना, फेयरप्ले, SkyExchange और Lotus365 जैसे सहयोगी प्लेटफॉर्म भी खड़े कर लिए। ईडी के आकलन में – महादेव सट्टा एप और उसके पैनल से 80 हजार करोड़ से ज्यादा, SkyExchange से 12 हजार करोड़ और Lotus365 से 2400 करोड़ रुपये की अवैध वसूली हुई।

दिल्ली कोर्ट से झटका, 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली

सौरभ चंद्राकर को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से झटका लगा है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निखिल चोपड़ा ने CBI को 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड दे दी है। अब उसे रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। सुनवाई में चंद्राकर के वकील ने विरोध किया कि उसका प्रत्यर्पण PMLA मामले में हुआ है, CBI मामले में नहीं। अदालत ने दलील खारिज कर दी। ईडी ने बताया कि उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी है। CBI ने रविवार को ही ओमान से उसका प्रत्यर्पण कराया था। वह CBI के दो और ED के एक मामले में वांछित है, तीनों में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।

Spread the love
RD Desk

रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।इस पोर्टल की खासियत है कि यह ज़मीनी सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग करता है। गांवों की समस्याएं, किसानों की पीड़ा, मजदूरों की आवाज़, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दे यहां प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं। इसके साथ ही राजनीति, अपराध, अर्थव्यवस्था, खेल, संस्कृति और देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को भी संतुलित और तथ्यात्मक ढंग से कवर किया जाता है।रिपोर्टर डायरीज केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसमस्याओं, जनआंदोलनों, सामाजिक कार्यक्रमों और सकारात्मक बदलाव की कहानियों को भी मंच देता है। हर सूचना, हर कार्यक्रम और हर मुद्दे को उसकी अहमियत के अनुसार स्थान देना इसकी कार्यशैली का हिस्सा है।डिजिटल दौर में तेज़ और विश्वसनीय खबरों की जरूरत को समझते हुए रिपोर्टर डायरीज पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है। यह पोर्टल उन लोगों की आवाज़ बनने की कोशिश करता है, जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है। सच, सरोकार और संवेदनशीलता के साथ पत्रकारिता- यही रिपोर्टर डायरीज की पहचान है। आप हमें यहां लिख सकते हैं। Email: info@reporterdiaries.com

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

Special Story

पाकिस्तान-अफगानिस्तान रिश्तों में उबाल, हवाई हमलों के बाद हालात ‘खुली जंग’ जैसे

Pakistan Afghanistan Tension: कभी पाकिस्तान को अफगान तालिबान का सबसे बड़ा समर्थक माना जाता था। 1990 के दशक में इस्लामाबाद ने ही तालिबान के उभार में अहम भूमिका…

27 Feb 2026
Special Story

पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव: जंग हुई तो किस देश की सेना पड़ेगी भारी?

Pakistan:  पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की ओर से तालिबान सरकार के खिलाफ सख्त…

27 Feb 2026
Special Story

केरलम: 2000 साल पुरानी पहचान और मान्यता

Keralam: केंद्र सरकार ने दक्षिण भारत के राज्य Kerala का नाम बदलकर केरलम करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। देखने में यह बदलाव छोटा लग सकता…

26 Feb 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *