UP Vidhansabha Chunav 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के साथ ही सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। नेता जिलों में जाकर बैठकें कर रहे हैं। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार (5 नवंबर) को लखनऊ में बड़ी बैठक बुला ली है।
कल सुबह 11 बजे शुरू होगी अहम बैठक
बसपा सुप्रीमो मायावती प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को सुबह 11 बजे मीटिंग करेंगी। इसमें संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और सभी 75 जिलों के जिला अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। ये बैठक आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मीटिंग में कई उम्मीदवारों के नाम पर मोहर भी लग सकती है।
UP Vidhansabha Chunav 2027: क्या-क्या होगा एजेंडे में?
मायावती इस बैठक में संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगी। इसके साथ ही पिछले निर्देशों का कितना पालन हुआ है, इसकी रिपोर्ट भी लेंगी। लखनऊ के पार्टी कार्यालय में सभी स्तरों के छोटे-बड़े पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। मायावती संगठन को मजबूत करने और आगे की रणनीति तय करने के लिए पदाधिकारियों को नए दिशा-निर्देश देंगी।
6 दिसंबर को बड़ी रैली, आकाश आनंद करेंगे संबोधित
अगले महीने 6 दिसंबर को बसपा डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर स्थल पर बड़ी रैली करने जा रही है। खबर है कि इस रैली को आकाश आनंद संबोधित करेंगे।
UP Vidhansabha Chunav 2027: बढ़ गई सियासी हलचल
5 नवंबर को मायावती की अध्यक्षता में होने वाली बैठक ने विधानसभा चुनाव से पहले सूबे में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। ये बैठक बसपा की चुनावी रणनीति का ही हिस्सा मानी जा रही है। अब सबकी नजरें कल की बैठक पर टिकी हैं कि मायावती क्या नया ऐलान करती हैं और किन चेहरों पर दांव लगाती हैं।


अपनी राय दें