Saturday, 07 November 2026
ताजा खबरें
● त्योहारी सीजन में रेलवे का बड़ा इंतजाम, 18 हजार से अधिक विशेष ट्रेनें चला रहा रेलवे● UP Vidhansabha Chunav 2027: क्या ओवैसी यूपी में भी बिगाड़ेंगे विपक्ष का खेल? सपा ने बनाई दूरी● जवानों के साथ फिर दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी, देशवासियों को दीं त्योहार की शुभकामनाएं● दूसरा वनडे: बारिश के बीच रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया● यूपी के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 5 फीसदी बढ़ा; अब 63 प्रतिशत मिलेगा DA● Reporter Diaries की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं● Anand Sharma: महिला ने पकड़ लिया DM का कॉलर, फिर भी नहीं खोया आपा; कौन हैं डीएम आनंद शर्मा● UP चुनाव से पहले मायावती का बड़ा दांव, 75 जिलाध्यक्षों को लखनऊ आने का बुलावा

होम › देश

जवानों के साथ फिर दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी, देशवासियों को दीं त्योहार की शुभकामनाएं

Reporter Diaries · 07 November 2026, 6:04 pm · 1 मिनट पढ़ें

Independence Day: PM Modi के नाम एक और रिकॉर्ड, लाल किले से अब तक का सबसे लंबा संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो संदेश जारी कर कहा कि दीपावली का पर्व पूरे देश को रोशनी से भर देता है। यह त्योहार अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प और सकारात्मकता का प्रतीक है।

वीडियो संदेश जारी कर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का पावन पर्व पूरे देश में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “आप सबको दीपावली की मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपका ये पर्व, आपका आगे का समय, सब कुछ सुख, शांति और समृद्धि से भरा हुआ रहे।”

उन्होंने कहा कि वह भी देशवासियों की तरह बड़े उत्साह के साथ दीपावली मनाते हैं।

हर साल जवानों के बीच दीपावली मनाते हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में देश के वीर जवानों के साथ दीपावली मनाने की परंपरा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हर साल उनका सैनिकों के बीच जाना नियमित क्रम रहा है और इस बार भी यह परंपरा जारी रहेगी।

पीएम मोदी ने कहा, “मैं आपकी तरह बड़े उत्साह से दीपावली मनाता हूं और हर वर्ष आप जानते हैं, देश के वीर जवानों के बीच में जाना मेरा नित्य क्रम है, इस बार भी जारी रहेगा।”

धनतेरस पर भी दी थी शुभकामनाएं

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 6 नवंबर को धनतेरस के अवसर पर भी देशवासियों को बधाई दी थी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर भगवान धन्वंतरि की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की थी।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में लिखा था कि हर परिवार में उमंग और आनंद का अखंड दीप प्रज्वलित रहे। इसके साथ ही उन्होंने भगवान धन्वंतरि की स्तुति में संस्कृत श्लोक भी साझा किया था।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले कई वर्षों से दीपावली का त्योहार देश के जवानों के बीच मनाते आ रहे हैं। सैनिकों के साथ त्योहार मनाने की यह परंपरा उनके दीपावली कार्यक्रम का खास हिस्सा रही है।

Spread the love
Reporter Diaries

रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।इस पोर्टल की खासियत है कि यह ज़मीनी सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग करता है। गांवों की समस्याएं, किसानों की पीड़ा, मजदूरों की आवाज़, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दे यहां प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं। इसके साथ ही राजनीति, अपराध, अर्थव्यवस्था, खेल, संस्कृति और देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को भी संतुलित और तथ्यात्मक ढंग से कवर किया जाता है।रिपोर्टर डायरीज केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसमस्याओं, जनआंदोलनों, सामाजिक कार्यक्रमों और सकारात्मक बदलाव की कहानियों को भी मंच देता है। हर सूचना, हर कार्यक्रम और हर मुद्दे को उसकी अहमियत के अनुसार स्थान देना इसकी कार्यशैली का हिस्सा है।डिजिटल दौर में तेज़ और विश्वसनीय खबरों की जरूरत को समझते हुए रिपोर्टर डायरीज पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है। यह पोर्टल उन लोगों की आवाज़ बनने की कोशिश करता है, जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है। सच, सरोकार और संवेदनशीलता के साथ पत्रकारिता- यही रिपोर्टर डायरीज की पहचान है। आप हमें यहां लिख सकते हैं। Email: info@reporterdiaries.com

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

देश

त्योहारी सीजन में रेलवे का बड़ा इंतजाम, 18 हजार से अधिक विशेष ट्रेनें चला रहा रेलवे

त्योहारी भीड़ को संभालने के लिए रेलवे 18 हजार से अधिक विशेष ट्रेनें चला रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन के वॉर रूम में तैयारियों की समीक्षा की।

07 Nov 2026
देश

Reporter Diaries की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Reporter Diaries: रोशनी, उमंग और उल्लास के महापर्व दीपावली के अवसर पर Reporter Diaries (रिपोर्टर डायरीज) परिवार देश-दुनिया में रहने वाले अपने सभी पाठकों, दर्शकों, सहयोगियों और शुभचिंतकों…

07 Nov 2026
देश

Anand Sharma: महिला ने पकड़ लिया DM का कॉलर, फिर भी नहीं खोया आपा; कौन हैं डीएम आनंद शर्मा

Anand Sharma: बिहार के मधुबनी जिले में पुलिस की फायरिंग से हुई मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। बाबूबरही थाना क्षेत्र में तैनात ASI चंद्रमोहन सिंह…

04 Nov 2026
Special Story

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत, वेस्टर्न रेलवे चला रहा 70 से अधिक स्पेशल ट्रेनें

Chhath Special Train: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने की भीड़ को देखते हुए वेस्टर्न रेलवे ने बड़ा प्लान तैयार किया है। 70 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों…

04 Nov 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *