Saturday, 07 November 2026
ताजा खबरें
● यूपी चुनाव 2027: देवरिया की सातों सीटों पर 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, जानिए जीत का पूरा गणित● यूपी चुनाव 2027: सुल्तानपुर की पांच सीटों पर किसका पलड़ा भारी? जानिए 2022 के नतीजे और सियासी समीकरण● यूपी चुनाव 2027: अयोध्या की पांच सीटों पर 2022 में भाजपा-सपा के बीच कड़ा मुकाबला● यूपी चुनाव 2027: बाराबंकी की छह सीटों पर 2022 में कांटे की टक्कर, कहीं 217 तो कहीं 261 वोट से हुआ फैसला● यमन में सऊदी हवाई हमलों का आरोप, 11 की मौत; पांच घर तबाह● बिहारियों के अपमान और श्रीराम पर टिप्पणी से भड़के संजय सरावगी, कांग्रेस से माफी की मांग● त्योहारी सीजन में रेलवे का बड़ा इंतजाम, 18 हजार से अधिक विशेष ट्रेनें चला रहा रेलवे● UP Vidhansabha Chunav 2027: क्या ओवैसी यूपी में भी बिगाड़ेंगे विपक्ष का खेल? सपा ने बनाई दूरी

होम › राजनीति

बिहारियों के अपमान और श्रीराम पर टिप्पणी से भड़के संजय सरावगी, कांग्रेस से माफी की मांग

Reporter Diaries · 07 November 2026, 9:37 pm · 1 मिनट पढ़ें

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी

Sanjay Sarawagi: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की बिहार और बिहारियों को लेकर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी तथा भगवान श्रीराम पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की भाषा उनके राजनीतिक संस्कार, सांस्कृतिक सोच और बिहार के प्रति मानसिकता को उजागर करती है।

बिहार की विरासत और योगदान का किया जिक्र

सरावगी ने कहा कि बिहार वह ऐतिहासिक धरती है, जिसने देश को लोकतंत्र, ज्ञान, दर्शन और सामाजिक चेतना की दिशा दी है। इसी राज्य ने चाणक्य, आर्यभट्ट, भगवान महावीर, भगवान बुद्ध और लोकनायक जयप्रकाश नारायण जैसी महान विभूतियां दी हैं। देश की आजादी से लेकर लोकतंत्र की रक्षा और राष्ट्र निर्माण तक बिहारियों का योगदान अतुलनीय रहा है।

उन्होंने कहा कि बिहारियों को अयोग्य बताना केवल किसी एक व्यक्ति पर टिप्पणी नहीं, बल्कि मेहनतकश बिहार की करोड़ों जनता, युवाओं, किसानों, मजदूरों और प्रतिभाशाली लोगों का अपमान है। उनके मुताबिक बिहार के युवा आज देश-विदेश में अपनी प्रतिभा, परिश्रम और मेधा से राज्य का गौरव बढ़ा रहे हैं।

श्रीराम पर टिप्पणी को आस्था का अपमान बताया

सरावगी ने कहा कि भगवान श्रीराम के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और सनातन संस्कृति का अपमान है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम भारत की सांस्कृतिक चेतना, मर्यादा, आदर्श और जनमानस के आराध्य हैं। उनके प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग कांग्रेस की हिंदू आस्था और भारतीय संस्कृति के प्रति नकारात्मक सोच को उजागर करता है।

कांग्रेस नेतृत्व से माफी मांगने की मांग

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार की जनता अपने स्वाभिमान और आस्था से कभी समझौता नहीं करती। बिहार ने हमेशा अहंकार और अपमान की राजनीति का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया है।

सरावगी ने कांग्रेस नेतृत्व से सवाल किया कि क्या बिहारियों का अपमान करना और भगवान श्रीराम की आस्था को ठेस पहुंचाना ही कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति का हिस्सा है? उन्होंने मांग की कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इन टिप्पणियों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें और बिहार की जनता के साथ-साथ देश के करोड़ों रामभक्तों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

उन्होंने कहा कि बिहार किसी की कृपा का मोहताज नहीं है। बिहार की पहचान उसकी प्रतिभा, परिश्रम, स्वाभिमान और गौरवशाली विरासत से है। सरावगी ने कहा कि बिहारियों का अपमान करने वालों और करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाने वालों को देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

Spread the love
Reporter Diaries

रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।इस पोर्टल की खासियत है कि यह ज़मीनी सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग करता है। गांवों की समस्याएं, किसानों की पीड़ा, मजदूरों की आवाज़, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दे यहां प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं। इसके साथ ही राजनीति, अपराध, अर्थव्यवस्था, खेल, संस्कृति और देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को भी संतुलित और तथ्यात्मक ढंग से कवर किया जाता है।रिपोर्टर डायरीज केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसमस्याओं, जनआंदोलनों, सामाजिक कार्यक्रमों और सकारात्मक बदलाव की कहानियों को भी मंच देता है। हर सूचना, हर कार्यक्रम और हर मुद्दे को उसकी अहमियत के अनुसार स्थान देना इसकी कार्यशैली का हिस्सा है।डिजिटल दौर में तेज़ और विश्वसनीय खबरों की जरूरत को समझते हुए रिपोर्टर डायरीज पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है। यह पोर्टल उन लोगों की आवाज़ बनने की कोशिश करता है, जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है। सच, सरोकार और संवेदनशीलता के साथ पत्रकारिता- यही रिपोर्टर डायरीज की पहचान है। आप हमें यहां लिख सकते हैं। Email: info@reporterdiaries.com

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

राजनीति

बिहार में MLC के BJP में जाते ही मचा बवाल, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

Bihar MLC: बिहार की राजनीति में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के भाजपा में शामिल होने का मामला अब बड़ा विवाद बन गया है। राजद ने इस मुद्दे पर…

04 Nov 2026
प्रदेश

Farakka Jal Sandhi पर संजय झा का बड़ा बयान, बिहार के जल पर पहला हक बिहारियों का

Farakka Jal Sandhi: बिहार के जल अधिकार को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने…

03 Nov 2026
राजनीति

राज्यसभा चुनाव: बिहार में 12 साल बाद होगा मतदान, पांच सीट के लिए छह उम्मीदवार

Bihar: बिहार की राजनीति में करीब 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव को लेकर दिलचस्प मुकाबला बन गया है। इस बार चुनाव निर्विरोध होने के बजाय मतदान की नौबत…

14 Mar 2026
राजनीति

दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल और सिसोदिया बरी, भाजपा ने क्या कहा?

Delhi: दिल्ली की राजनीति में बड़े घटनाक्रम के तहत राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को…

27 Feb 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *