New Year Picnic Weather: बिहार में दिसंबर का महीना खत्म होने को है, लेकिन अब ठंड में ज्यादा असर नहीं दिखाया है। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह में कड़ाके की ठंड ना पढ़ने की मुख्य वजह मजबूत पश्चिमी विक्षोभ का नहीं आना है। हालांकि, नए साल के करीब तापमान में भारी गिरावट होने की संभावना जताई गई है।
New Year Picnic Weather: आज कैसा रहेगा मौसम
आज, 26 दिसंबर को पटना समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी, लेकिन ठंड का असर मध्यम स्तर पर ही रहेगा।
New Year Picnic Weather:घने कोहरे का येलो अलर्ट
उत्तर पूर्वी और दक्षिण पूर्वी बिहार के 12 जिलों के लिए मौसम विभाग नें येलो अलर्ट जारी किया है। सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुर, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार,भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में सुबह के समय कोहरे की संभावना है।
बारिश की संभावना: 28-29 दिसंबर
मौसम विभाग के पूर्ण हनुमान के अनुसार 28 और 29 दिसंबर को दक्षिण पश्चिम बिहार के बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि बाद के समय तापमान में 48 घंटे तक कोई बदलाव नहीं होगा। बारिश के बाद अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि का असर है।
पटना और अन्य जिलों का तापमान
सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक रहा। समस्तीपुर के पूसा में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य के कुल 24 जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
नए साल पर पिकनिक का मौसम
नए साल का जश्न मनाने वालों के लिए यह राहत की खबर है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में नए साल के आसपास मौसम साफ और सुहाना रहेगा। हल्के कोहरे और बढ़ते तापमान के चलते पिकनिक का मजा लिया जा सकता है। हालांकि, जिन जिलों में कोहरे और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वहां लोग सतर्क रहे।