Friday, 06 November 2026
ताजा खबरें
● Anand Sharma: महिला ने पकड़ लिया DM का कॉलर, फिर भी नहीं खोया आपा; कौन हैं डीएम आनंद शर्मा● UP चुनाव से पहले मायावती का बड़ा दांव, 75 जिलाध्यक्षों को लखनऊ आने का बुलावा● दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत, वेस्टर्न रेलवे चला रहा 70 से अधिक स्पेशल ट्रेनें● बिहार में MLC के BJP में जाते ही मचा बवाल, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन● IND vs NZ ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से रौंदा, सीरीज में 1-0 की बढ़त● Manipur Violence: उग्रवादी गुटों में खूनी मुठभेड़, 3 की मौत; महिलाओं ने की शांति की गुहार● अमेरिका में छाया देसी तड़का: पिया, सुहास, रो खन्ना जीते; विवेक और सरिता को झटका● नीतीश का सपना पूरा करेंगे सम्राट, गंगा की गाद से बाढ़ का इलाज

होम › न्यूज

Acharya Kishore Kunal:पूर्व IAS अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल का निधन, धर्म और समाज सेवा का बड़ा नाम बुझा

Khusboo Tomar · 29 December 2024, 11:24 am · 1 मिनट पढ़ें

Acharya Kishore Kunal: आचार्य किशोर कुणाल का निधन, महावीर मंदिर के संरक्षक ने दुनिया को कहा अलविदा

Acharya Kishore Kunal: बिहार के प्रसिद्ध पूर्व आईएएस अधिकारी और महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल का निधन हो गया। 74 साल की उम्र में हार्ट अटैक से इनका निधन हुआ, और वह इस महावीर वात्सल्य अस्पताल में अंतिम सांस ली, जिसे उन्होंने स्थापित किया था। उनके निधन से बिहार के धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक जगत में शौक की लहर फैल गई है।

Acharya Kishore Kunal:मुजफ्फरपुर से उठकर बने राष्ट्रीय हस्ती

मुजफ्फरपुर के एक छोटे से गांव में अपनी शिक्षा की शुरुआत करने वाले आचार्य किशोर कुणाल ने ना केवल आईएएस अफसर बनने का सपना पूरा किया, बल्कि आध्यात्मिक दुनिया में भी अपनी विशेष पहचान बनाई। उनकी बहू सांसद शांभवी, जो नीति सरकार के मंत्री अशोक चौधरी की बेटी हैं, जो सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं।

Acharya Kishore Kunal: किशोर कुणाल का जन्म और शुरुआती जीवन

किशोर कुणाल का जन्म 10 अगस्त 1950 को मुजफ्फरपुर के बरूराज गांव में हुआ था। उनके पिता रामचंद्र शाही किसान और समाजसेवी थे, जबकि मां रूपमती देवी गृहिणी थी। किशोर की प्रारंभिक शिक्षा गांव के स्कूल में हुई और बाद में पटना विश्वविद्यालय में उन्होंने इतिहास में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

आईपीएस से धर्म की ओर: एक नई दिशा

1972 में गुजरात कैलेंडर में आईपीएस अफसर के तौर पर नियुक्त होने वाले आचार्य किशोर कुणाल ने अपनी मेहनत और बुद्धिमानी से कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। 1983 में पटना के एसएसपी बने और 2001 में उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने धर्म और अध्यात्म की दुनिया में कदम रखा और बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष बने।

धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान

महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव रहते हुए आचार्य किशोर को डालने कई प्रमुख स्वास्थ्य और शिक्षा संस्थान स्थापित किया, जैसे महावीर कैंसर संस्थान और महावीर वात्सल्य अस्पताल। उनकी शिक्षा के प्रति विशेष रुचि को देखकर उन्हें दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय का कुलपति भी नियुक्त किया गया। अयोध्या विवाद के निपटारे में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई और ‘अयोध्या सेल’ में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी के रूप में कार्य किया।

सम्मान और पुरस्कार: एक सम्मानित व्यक्ति

आचार्य किशोर कुणाल को उनके सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक योगदान के लिए वर्ष 2008 में भगवान महावीर पुरस्कार से नवाजा गया। उनका योगदान बिहार ही नहीं, बल्कि देशभर में हमेशा याद किया जाएगा।

Spread the love

यह भी पढ़ें

प्रदेश

नीतीश का सपना पूरा करेंगे सम्राट, गंगा की गाद से बाढ़ का इलाज

Bihar News: पटना में बुधवार को राजनीति से ज्यादा विकास की चर्चा हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पहुंचे। बंद कमरे में करीब 20…

04 Nov 2026
प्रदेश

Farakka Jal Sandhi पर संजय झा का बड़ा बयान, बिहार के जल पर पहला हक बिहारियों का

Farakka Jal Sandhi: बिहार के जल अधिकार को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने…

03 Nov 2026
प्रदेश

अय्याश ASI बना रहा था अवैध संबंध, भेद खुलने पर ग्रामीणों पर बरसाई गोलियां, एक की मौत; तीन घायल

Madhubani Police Firing: बिहार के मधुबनी जिले में पुलिस की वर्दी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ गांव में पुलिस पिकेट…

03 Nov 2026
प्रदेश

बिहार के सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा पर अहम बैठक, CM सम्राट चौधरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर राज्य के सीमावर्ती जिलों की…

02 Nov 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *