मुंबई के सांताक्रूज में बोरी में मिला सिर कटा शव, पत्नी हिरासत में

Mumbai: के सांताक्रूज इलाके में एक खौफनाक हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है। जुहू–कोळीवाड़ा समुद्र तट के पास पुलिस को एक बोरी में बंद एक युवक का सिर कटा शव बरामद हुआ है।

शव मिलने की सूचना मिते ही सांताक्रूज पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक की नृशंस हत्या कर सिर धड़ से अलग किया गया और पहचान छिपाने के इरादे से शव को समुद्र में फेंक दिया गया। हत्या की प्रकृति को देखते हुए पुलिस इसे पूर्वनियोजित साजिश मान रही है।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 238 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Mumbai: शव की पहचान के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया, इसी दौरान मलाड के मालवणी इलाके से एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना सामने आई। जांच के बाद मृतक की पहचान 30 वर्षीय अनिल गौड के रूप में हुई, जो 29 जनवरी 2026 से लापता थे।

मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि अनिल गौड की पत्नी ने उनके लापता होने की शिकायत करीब छह दिन बाद, 4 फरवरी 2026 को दर्ज कराई। शिकायत में हुई इस देरी ने पुलिस के संदेह को और गहरा कर दिया, जिसके बाद पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है।

फिलहाल पुलिस मृतक की पत्नी के अलावा परिजनों, रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही अनिल गौड की आखिरी गतिविधियों, मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड, आर्थिक लेन-देन और पारिवारिक संबंधों की गहन जांच की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *