Wednesday, 04 November 2026
ताजा खबरें
● सौरभ चंद्राकर ने कैसे फैलाया Mahadev Satta App का नेटवर्क?● Cyclone Murasu: टला नहीं है चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा, इन राज्यों में मचाएगा तबाही● Farakka Jal Sandhi पर संजय झा का बड़ा बयान, बिहार के जल पर पहला हक बिहारियों का● अय्याश ASI बना रहा था अवैध संबंध, भेद खुलने पर ग्रामीणों पर बरसाई गोलियां, एक की मौत; तीन घायल● भारत से व्यापार बंद करना पाकिस्तान को पड़ा भारी, 40 अरब डॉलर का हुआ नुकसान● बिहार के सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा पर अहम बैठक, CM सम्राट चौधरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात● UP Vidhansabha Chunav: अंबेडकरनगर में सपा का दबदबा, जानें इस बार का समीकरण● UP: चौरी-चौरा को करोड़ों की सौगात, CM Yogi ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

होम › देश

कर्नाटक में सत्ता के लिए सियासी संग्राम, बेंगलुरू से दिल्ली तक समाधान की तलाश तेज!

RD Desk · 07 December 2025, 7:36 pm · 1 मिनट पढ़ें

कर्नाटक में सत्ता के लिए सियासी संग्राम, बेंगलुरू से दिल्ली तक समाधान की तलाश तेज!

कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के बीच सत्ता को लेकर चल रहा विवाद अभी थमता नजर नहीं आ रहा है। हाल ही में दोनों नेताओं ने हाईकमान के निर्देश पर एक-दूसरे के घर नाश्ते पर मुलाकात की थी, जिससे बढ़ते तनाव को कम किया जा सके। लेकिन इस बैठक ने भी कोई ठोस समाधान नहीं दिया। जिसकी वजह से अंदरूनी खींचतान पहले जैसी ही बनी हुई है।

कर्नाटक में चल रही कुर्सी की लड़ाई की अहाट दिल्ली तक पहुंच गई है। इससे पहले कि बात हाथ से निकल जाए, कांग्रेस नेतृत्व ने शनिवार को दिल्ली में सोनिया गांधी के 10 जनपथ आवास पर एक अहम बैठक की। इस चर्चा में राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल भी शामिल थे।
मीटिंग के बाद वेणुगोपाल ने बताया कि कर्नाटक की राजनीतिक परिस्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई, लेकिन अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सका। उन्होंने कहा कि इस विषय पर आगे भी बैठकें होंगी और पार्टी आवश्यक निर्णय लेगी। वेणुगोपाल ने यह दावा भी किया कि कर्नाटक कांग्रेस एकजुट है और पार्टी फिलहाल 14 दिसंबर को होने वाली ‘वोट चोरी’ विरोधी रैली की तैयारियों में जुटा है।

आखिर क्यों खतरे में कर्नाटक सरकार?

कर्नाटक में मई 2023 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से यह दावा सामने आता रहा है कि मुख्यमंत्री पद के लिए ढाई-ढाई साल का पावर शेयरिंग फॉर्मूला तय किया गया था। जिसके तहत पहले ढाई साल सिद्धारमैया मुख्यमंत्री रहेंगे और आखिरी के ढाई साल के लिए डी. के शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
हालांकि पार्टी ने इस मुद्दे पर कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की, लेकिन शिवकुमार के ‘सीक्रेट मीटिंग’ वाले बयान ने अटकलों को और तेज कर दिया।
20 नवंबर को सिद्धारमैया सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद तनाव और बढ़ गया। कई विधायकों के दिल्ली पहुंचकर नेतृत्व परिवर्तन की वकालत करने की भी खबरें आईं।

सार्वजनिक बयानों में सिद्धारमैया कहते हैं कि वे पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे, वहीं शिवकुमार दावा करते हैं कि उन्होंने कभी मुख्यमंत्री पद की मांग नहीं की और वे पार्टी के फैसले पर पूरी तरह भरोसा रखते हैं।

Spread the love
RD Desk

रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।इस पोर्टल की खासियत है कि यह ज़मीनी सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग करता है। गांवों की समस्याएं, किसानों की पीड़ा, मजदूरों की आवाज़, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दे यहां प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं। इसके साथ ही राजनीति, अपराध, अर्थव्यवस्था, खेल, संस्कृति और देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को भी संतुलित और तथ्यात्मक ढंग से कवर किया जाता है।रिपोर्टर डायरीज केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसमस्याओं, जनआंदोलनों, सामाजिक कार्यक्रमों और सकारात्मक बदलाव की कहानियों को भी मंच देता है। हर सूचना, हर कार्यक्रम और हर मुद्दे को उसकी अहमियत के अनुसार स्थान देना इसकी कार्यशैली का हिस्सा है।डिजिटल दौर में तेज़ और विश्वसनीय खबरों की जरूरत को समझते हुए रिपोर्टर डायरीज पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है। यह पोर्टल उन लोगों की आवाज़ बनने की कोशिश करता है, जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है। सच, सरोकार और संवेदनशीलता के साथ पत्रकारिता- यही रिपोर्टर डायरीज की पहचान है। आप हमें यहां लिख सकते हैं। Email: info@reporterdiaries.com

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

Video

Cyclone Murasu: टला नहीं है चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा, इन राज्यों में मचाएगा तबाही

Cyclone Murasu: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ (Cyclone Murasu) का खतरा अभी टला नहीं है। मंगलवार तड़के इस तूफान ने आंध्र प्रदेश के तट से…

03 Nov 2026
प्रदेश

Farakka Jal Sandhi पर संजय झा का बड़ा बयान, बिहार के जल पर पहला हक बिहारियों का

Farakka Jal Sandhi: बिहार के जल अधिकार को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने…

03 Nov 2026
प्रदेश

अय्याश ASI बना रहा था अवैध संबंध, भेद खुलने पर ग्रामीणों पर बरसाई गोलियां, एक की मौत; तीन घायल

Madhubani Police Firing: बिहार के मधुबनी जिले में पुलिस की वर्दी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ गांव में पुलिस पिकेट…

03 Nov 2026
प्रदेश

बिहार के सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा पर अहम बैठक, CM सम्राट चौधरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर राज्य के सीमावर्ती जिलों की…

02 Nov 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *