Wednesday, 04 November 2026
ताजा खबरें
● सौरभ चंद्राकर ने कैसे फैलाया Mahadev Satta App का नेटवर्क?● Cyclone Murasu: टला नहीं है चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा, इन राज्यों में मचाएगा तबाही● Farakka Jal Sandhi पर संजय झा का बड़ा बयान, बिहार के जल पर पहला हक बिहारियों का● अय्याश ASI बना रहा था अवैध संबंध, भेद खुलने पर ग्रामीणों पर बरसाई गोलियां, एक की मौत; तीन घायल● भारत से व्यापार बंद करना पाकिस्तान को पड़ा भारी, 40 अरब डॉलर का हुआ नुकसान● बिहार के सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा पर अहम बैठक, CM सम्राट चौधरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात● UP Vidhansabha Chunav: अंबेडकरनगर में सपा का दबदबा, जानें इस बार का समीकरण● UP: चौरी-चौरा को करोड़ों की सौगात, CM Yogi ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

होम › Special Story

लंबे इंतजार के बाद पटरी पर उतरी पहली Vande Bharat Sleeper Train, जानें खासियत

RD Desk · 17 January 2026, 3:04 pm · 1 मिनट पढ़ें

लंबे इंतजार के बाद पटरी पर उतरी पहली Vande Bharat Sleeper Train, जानें खासियत

Vande Bharat Sleeper Train: करीब छह साल के इंतज़ार के बाद भारतीय रेल को आखिरकार अपनी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिल गई है। यह अत्याधुनिक ट्रेन कामख्या (असम) और हावड़ा (पश्चिम बंगाल) के बीच चलाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इस ऐतिहासिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अब तक देश में चल रही सभी वंदे भारत ट्रेनें केवल डे-ट्रेन थीं, जिनमें बैठकर यात्रा की सुविधा होती थी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat Sleeper Train) को राजधानी एक्सप्रेस का आधुनिक विकल्प माना जा रहा है, क्योंकि इसमें लंबी दूरी की रात्री यात्रा के लिए स्लीपर बर्थ की सुविधा दी गई है।

टी-20 से वंदे भारत स्लीपर तक का सफ़र

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की परिकल्पना वर्ष 2020 में की गई थी और तब इसे टी-20 नाम दिया गया था। चेन्नई स्थित इंटिग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) ने टी-18 (डे ट्रेन) और टी-20 (स्लीपर ट्रेन) दोनों के कॉन्सेप्ट और डिज़ाइन तैयार किए थे।

टी-18 ट्रेन 15 फरवरी 2019 को “वंदे भारत एक्सप्रेस” के नाम से शुरू हुई, लेकिन टी-20 यानी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को पटरियों पर आने में लगभग छह साल लग गए।

संयोग से यह पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन ऐसे समय शुरू की गई है, जब असम और पश्चिम बंगाल—दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव नज़दीक हैं।

 

क्या है पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का रूट?

रेल मंत्रालय के अनुसार, पहली वंदे भारत स्लीपर (Vande Bharat Sleeper Train) ट्रेन हावड़ा–कामख्या–हावड़ा रूट पर चलेगी। इसका ट्रेन नंबर 27575/27576 तय किया गया है।

Vande Bharat Sleeper Train: प्रमुख कॉमर्शियल स्टॉपेज

कामख्या, रांगिया, न्यू बॉन्गईगांव, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू कूच बिहार, जलपाईगुड़ी रोड, न्यू जलपाईगुड़ी, अलुआबाड़ी रोड, मालदा टाउन, न्यू फरक्का जंक्शन, अज़ीमगंज, कटवा जंक्शन, नबद्वीप धाम, बंडेल जंक्शन और हावड़ा।

कामख्या से हावड़ा तक इस रूट की कुल दूरी लगभग 958 किलोमीटर है।

स्पीड और यात्रा समय

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की डिज़ाइन स्पीड 180 किमी प्रति घंटे है, हालांकि वास्तविक संचालन में रूट की क्षमता के अनुसार इसकी औसत गति तय होगी।

पीआईबी के अनुसार, यह ट्रेन मात्र 52 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। पहले सफ़र में यह ट्रेन कामख्या से हावड़ा तक का सफ़र लगभग 65 किमी प्रति घंटे की औसत गति से पूरा करेगी और यात्रियों का करीब तीन घंटे का समय बचाएगी।

Vande Bharat Sleeper Train टाइम टेबल

कामख्या से प्रस्थान: शाम 6:15 बजे (बुधवार को छोड़कर)

हावड़ा आगमन: अगले दिन सुबह 8:15 बजे

हावड़ा से प्रस्थान: शाम 6:20 बजे (गुरुवार को छोड़कर)

कामख्या आगमन: अगले दिन सुबह 8:20 बजे

फिलहाल यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। आम यात्रियों के लिए नियमित संचालन की अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी।

किराया कितना होगा?

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया सामान्य मेल या सुपरफास्ट ट्रेनों से अधिक रखा गया है।

AC-3: ₹2999 + 5% GST

AC-2: ₹2970 + 5% GST

किराये में खान-पान की सुविधा शामिल है। एक अहम शर्त यह भी है कि इस ट्रेन में कम से कम 400 किलोमीटर की दूरी का टिकट ही बुक किया जा सकेगा।

कोच और बर्थ की संख्या

16 कोच वाली इस ट्रेन में कुल 823 बर्थ उपलब्ध हैं—

AC-3: 611 बर्थ (11 कोच)

AC-2: 188 बर्थ (4 कोच)

AC-1: 24 बर्थ (1 कोच)

टिकट बुकिंग कैसे करें?

अन्य ट्रेनों की तरह वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के टिकट भी यात्रा तिथि से 60 दिन पहले बुक किए जा सकते हैं।

देश में कितनी वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं?

फिलहाल भारत में 82 वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं, यानी अप-डाउन मिलाकर 164 सेवाएं। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस 15 फरवरी 2019 को दिल्ली–वाराणसी रूट पर शुरू हुई थी।

सरकार की योजना है कि 2030 तक: 800 वंदे भारत ट्रेनें, 2047 तक: 2400 वंदे भारत ट्रेनें देशभर में चलाई जाएं।

ईसी, सीसी और एनसी का मतलब क्या है?

EC (Executive Class): शताब्दी जैसी प्रीमियम बैठने की व्यवस्था

CC (Chair Car): सामान्य लेकिन आरामदायक सीटें

NC (No Choice): बर्थ या सीट की पसंद उपलब्ध नहीं

Spread the love
RD Desk

रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।इस पोर्टल की खासियत है कि यह ज़मीनी सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग करता है। गांवों की समस्याएं, किसानों की पीड़ा, मजदूरों की आवाज़, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दे यहां प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं। इसके साथ ही राजनीति, अपराध, अर्थव्यवस्था, खेल, संस्कृति और देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को भी संतुलित और तथ्यात्मक ढंग से कवर किया जाता है।रिपोर्टर डायरीज केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसमस्याओं, जनआंदोलनों, सामाजिक कार्यक्रमों और सकारात्मक बदलाव की कहानियों को भी मंच देता है। हर सूचना, हर कार्यक्रम और हर मुद्दे को उसकी अहमियत के अनुसार स्थान देना इसकी कार्यशैली का हिस्सा है।डिजिटल दौर में तेज़ और विश्वसनीय खबरों की जरूरत को समझते हुए रिपोर्टर डायरीज पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है। यह पोर्टल उन लोगों की आवाज़ बनने की कोशिश करता है, जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है। सच, सरोकार और संवेदनशीलता के साथ पत्रकारिता- यही रिपोर्टर डायरीज की पहचान है। आप हमें यहां लिख सकते हैं। Email: info@reporterdiaries.com

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

Special Story

सौरभ चंद्राकर ने कैसे फैलाया Mahadev Satta App का नेटवर्क?

Mahadev Satta App: छत्तीसगढ़ के भिलाई में जूस की दुकान पर 15 हजार रुपये की नौकरी करने वाला सौरभ चंद्राकर कैसे बना 94 हजार करोड़ के सट्टा साम्राज्य…

03 Nov 2026
Astro

Nawada Durga Mandir: यहां सिंहासन पूजा की अनूठी परंपरा, 400 वर्षों से कायम है मां हयहट्ट देवी के प्रति आस्था

Nawada Durga Mandir: बिहार के दरभंगा जिले के बेनीपुर प्रखंड स्थित नवादा गांव का प्रसिद्ध हयहट्ट देवी मंदिर अपनी विशिष्ट पूजा परंपरा और ऐतिहासिक मान्यताओं के लिए जाना…

17 Oct 2026
न्यूज

Raghopur boat accident: जिलाधिकारी ने की सख्त कार्रवाई, राघोपुर के सीओ दीपक कुमार हटाए गए

Raghopur boat accident: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में हुए भीषण नाव हादसे के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही को देखते…

16 Oct 2026
न्यूज

उद्योगों का हब बनेगा बिहार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में 140.95 करोड़ रुपए की लागत से विकसित मेगा लेदर, फुटवियर…

15 Oct 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *