Thursday, 05 November 2026
ताजा खबरें
● Anand Sharma: महिला ने पकड़ लिया DM का कॉलर, फिर भी नहीं खोया आपा; कौन हैं डीएम आनंद शर्मा● UP चुनाव से पहले मायावती का बड़ा दांव, 75 जिलाध्यक्षों को लखनऊ आने का बुलावा● दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत, वेस्टर्न रेलवे चला रहा 70 से अधिक स्पेशल ट्रेनें● बिहार में MLC के BJP में जाते ही मचा बवाल, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन● IND vs NZ ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से रौंदा, सीरीज में 1-0 की बढ़त● Manipur Violence: उग्रवादी गुटों में खूनी मुठभेड़, 3 की मौत; महिलाओं ने की शांति की गुहार● अमेरिका में छाया देसी तड़का: पिया, सुहास, रो खन्ना जीते; विवेक और सरिता को झटका● नीतीश का सपना पूरा करेंगे सम्राट, गंगा की गाद से बाढ़ का इलाज

होम › Entertainment

O Romeo के ट्रेलर लॉन्च से क्यों नाराज होकर चले गए नाना पाटेकर

RD Desk · 22 January 2026, 7:50 pm · 1 मिनट पढ़ें

O’Romeo Controversy: गैंगस्टर हुसैन उस्तारा की बेटी का फिल्ममेकर्स को लीगल नोटिस, 7 दिन में ₹2 करोड़ की मांग

O Romeo: फिल्म ओ रोमियो के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान उस वक्त असहज स्थिति पैदा हो गई, जब सीनियर अभिनेता नाना पाटेकर नाराज़ होकर कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर चले गए। इस घटना के बाद निर्देशक विशाल भारद्वाज को मंच से खुद इस पूरे मामले पर सफाई देनी पड़ी।

नाना पाटेकर फिल्म के अहम कलाकारों में शामिल हैं और वह तय समय पर इवेंट में सबसे पहले पहुंचने वाले सितारों में थे। लेकिन जब उनके को-स्टार शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के आने में एक घंटे से ज्यादा की देरी हो गई, तो नाना का सब्र टूट गया और वह बिना कुछ कहे इवेंट छोड़कर निकल गए।

O Romeo: विशाल भारद्वाज ने बताया वजह

घटना के बाद लाइव इवेंट में मीडिया से बातचीत करते हुए विशाल भारद्वाज ने कहा कि नाना भले ही वहां मौजूद नहीं हैं, लेकिन वह उनके बारे में बात करना चाहते हैं। विशाल ने कहा,
“नाना क्लास के सबसे शरारती बच्चे जैसे हैं, जो लोगों को परेशान भी करते हैं और सबसे ज्यादा मनोरंजन भी। मैं उन्हें पिछले 27 सालों से जानता हूं, लेकिन यह हमारी पहली साथ की फिल्म है। हमने उन्हें करीब एक घंटे इंतजार करवाया, इसलिए उन्होंने अपने खास अंदाज़ में खड़े होकर इवेंट छोड़ दिया। हमें इसका बुरा नहीं लगा, क्योंकि यही नाना पाटेकर की पहचान है।”

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। ज्यादातर यूजर्स ने नाना पाटेकर के फैसले का समर्थन किया। एक यूजर ने लिखा, “मैं नाना के साथ हूं, यहां समय की कोई कदर नहीं है।”
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “नाना पाटेकर ने राजामौली की फिल्म तक ठुकरा दी थी। उन्हें स्टारडम से फर्क नहीं पड़ता, आत्मसम्मान सबसे ऊपर है।”

हालांकि कुछ यूजर्स ने इस पूरे मामले के लिए इवेंट मैनेजमेंट को जिम्मेदार ठहराया और खराब प्लानिंग व तालमेल की कमी पर सवाल उठाए।

O Romeo: एक दशक बाद फिर साथ दिखेंगे शाहिद-विशाल

‘ओ रोमियो’ के जरिए शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज करीब एक दशक बाद फिर साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों कमीने (2009) और हैदर (2014) जैसी चर्चित फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं।
सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही इस फिल्म में अविनाश तिवारी, तृप्ति डिमरी और नाना पाटेकर भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Spread the love
RD Desk

रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।इस पोर्टल की खासियत है कि यह ज़मीनी सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग करता है। गांवों की समस्याएं, किसानों की पीड़ा, मजदूरों की आवाज़, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दे यहां प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं। इसके साथ ही राजनीति, अपराध, अर्थव्यवस्था, खेल, संस्कृति और देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को भी संतुलित और तथ्यात्मक ढंग से कवर किया जाता है।रिपोर्टर डायरीज केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसमस्याओं, जनआंदोलनों, सामाजिक कार्यक्रमों और सकारात्मक बदलाव की कहानियों को भी मंच देता है। हर सूचना, हर कार्यक्रम और हर मुद्दे को उसकी अहमियत के अनुसार स्थान देना इसकी कार्यशैली का हिस्सा है।डिजिटल दौर में तेज़ और विश्वसनीय खबरों की जरूरत को समझते हुए रिपोर्टर डायरीज पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है। यह पोर्टल उन लोगों की आवाज़ बनने की कोशिश करता है, जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है। सच, सरोकार और संवेदनशीलता के साथ पत्रकारिता- यही रिपोर्टर डायरीज की पहचान है। आप हमें यहां लिख सकते हैं। Email: info@reporterdiaries.com

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

Entertainment

आरएसएस पर बनी Shatak Movie छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, छह महीने तक नहीं लगेगा SGST

Shatak Movie: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूरे होने पर बनी हिंदी फीचर फिल्म ‘शतक: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष’ को छत्तीसगढ़ सरकार ने…

27 Feb 2026
Entertainment

क्या है पूरा मामला, जिस वजह से Rajpal yadav गए जेल

Rajpal Yadav: फिल्मों में सबको हंसाने वाले मशहूर एक्टर राजपाल यादव इस समय तिहाड़ जेल में बंद हैं। यह खबर सुनकर उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। छोटे…

11 Feb 2026
Entertainment

Ghooskhor Pandit फिल्म विवाद पर नेटफ्लिक्स का यू-टर्न, High Court में दिया बड़ा बयान

Ghooskhor Pandit: नेटफ्लिक्स की अपकमिंग फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ (Ghooskhor Pandit) के टाइटल को लेकर उठे विवाद के बाद कंपनी ने दिल्ली हाईकोर्ट में अहम बयान दिया है। स्ट्रीमिंग…

10 Feb 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *