Wednesday, 04 November 2026
ताजा खबरें
● सौरभ चंद्राकर ने कैसे फैलाया Mahadev Satta App का नेटवर्क?● Cyclone Murasu: टला नहीं है चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा, इन राज्यों में मचाएगा तबाही● Farakka Jal Sandhi पर संजय झा का बड़ा बयान, बिहार के जल पर पहला हक बिहारियों का● अय्याश ASI बना रहा था अवैध संबंध, भेद खुलने पर ग्रामीणों पर बरसाई गोलियां, एक की मौत; तीन घायल● भारत से व्यापार बंद करना पाकिस्तान को पड़ा भारी, 40 अरब डॉलर का हुआ नुकसान● बिहार के सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा पर अहम बैठक, CM सम्राट चौधरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात● UP Vidhansabha Chunav: अंबेडकरनगर में सपा का दबदबा, जानें इस बार का समीकरण● UP: चौरी-चौरा को करोड़ों की सौगात, CM Yogi ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

होम › न्यूज

Rahul Gandhi: राहुल गांधी पर महिला सांसद का आरोप, बदतमीजी से हुई असहज

Khusboo Tomar · 19 December 2024, 12:21 pm · 1 मिनट पढ़ें

Rahul Gandhi: राहुल गांधी पर महिला सांसद का आरोप, बदतमीजी से हुई असहज

Rahul Gandhi: नागालैंड से भाजपा सांसद फैनोल कोन्याक ने कांग्रेस नेता और विपक्ष के प्रमुख राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए। कान्याक ने दावा किया है कि संसद परिसर में सुरक्षाकर्मी द्वारा अन्य संसद के लिए रास्ता बनाया गया था लेकिन राहुल गांधी और उनकी पार्टी के सदस्य जानबूझकर उनके सामने खड़े हो गए।

Rahul Gandhi: महिला सांसद को हुआ असहज अनुभव

कान्याक ने अपनी शिकायत ने कहा कि राहुल गांधी इतने करीब आ गए थे कि एक महिला सांसद के तौर पर उन्हें बेहद असहज महसूस हुआ। उन्होंने आरोप लगाया था कि राहुल ने उनके साथ तेज आवाज में बदतमीजी की। यह घटना मदार के पास हुई जहां वह हाथों में तख्ती लिए खड़ी थी। सांसद ने राज्यसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा, “मैं एक महिला सांसद हूं और नगालैंड एसटी समुदाय में आती हूं।  राहुल गांधी के इस व्यवहार मेरे आत्मसम्मान को गहरी ठोस पहुंचाई है। किसी भी सांसद को ऐसा बर्ताव नहीं करना चाहिए खासकर एक महिला सांसद के साथ।

Rahul Gandhi: सांसद प्रताप सारंगी की चोट ने बढ़ाई बहस

एक घटना के दौरान भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारगी भी घायल हो गए। सारगी ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के धक्के की वजह से वह गिर गए। भाजपा के ने इसे लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और इसे सांसदो के सम्मान और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया है।

 पुलिस मे शिकायत दर्ज

इस विवाद को लेकर NDA के तीन सांसदों ने संसद मार्ग पुलिस स्टेशन राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसमें भाजपा के ठाकुर, स्वराज और तेलुगू देशम पार्टी के एक सांसद शामिल है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 भाजपा ने की राहुल गांधी की कड़ी आलोचना

कानूनी मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने संसद में इस घटना को शर्मनाक बताया है और राहुल गांधी की निंदा की उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार विपक्षी नेता को ऐसा व्यवहार शोभा नहीं देता। भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने भी धक्का-मुक्की में घायल हुए हैं। राहुल गांधी पर लगे आरोपों ने संसद की राजनीति को गर्मा दिया है। भाजपा इसे महिला संसद के सम्मान और संसद में अनुशासन का मामला बता रही है।वहीं, कांग्रेस ने इस आरोपी को निराधार बताया है। इस विवाद आने वाले दिनों में और गहराने की संभावना है।

 महिला सांसदों की सुरक्षा का मुद्दा उठा

इस घटना के बाद महिला सांसदों की सुरक्षा और सम्मान का मुद्दा भी चर्चा में आ गया है। भाजपा सांसदों ने इस घटना को लेकर राहुल गांधी से माफी की मांग की है। इस मामले पर राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है।

Spread the love

यह भी पढ़ें

प्रदेश

Farakka Jal Sandhi पर संजय झा का बड़ा बयान, बिहार के जल पर पहला हक बिहारियों का

Farakka Jal Sandhi: बिहार के जल अधिकार को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने…

03 Nov 2026
Astro

Nawada Durga Mandir: यहां सिंहासन पूजा की अनूठी परंपरा, 400 वर्षों से कायम है मां हयहट्ट देवी के प्रति आस्था

Nawada Durga Mandir: बिहार के दरभंगा जिले के बेनीपुर प्रखंड स्थित नवादा गांव का प्रसिद्ध हयहट्ट देवी मंदिर अपनी विशिष्ट पूजा परंपरा और ऐतिहासिक मान्यताओं के लिए जाना…

17 Oct 2026
न्यूज

Raghopur boat accident: जिलाधिकारी ने की सख्त कार्रवाई, राघोपुर के सीओ दीपक कुमार हटाए गए

Raghopur boat accident: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में हुए भीषण नाव हादसे के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही को देखते…

16 Oct 2026
न्यूज

उद्योगों का हब बनेगा बिहार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में 140.95 करोड़ रुपए की लागत से विकसित मेगा लेदर, फुटवियर…

15 Oct 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *