Wednesday, 04 November 2026
ताजा खबरें
● सौरभ चंद्राकर ने कैसे फैलाया Mahadev Satta App का नेटवर्क?● Cyclone Murasu: टला नहीं है चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा, इन राज्यों में मचाएगा तबाही● Farakka Jal Sandhi पर संजय झा का बड़ा बयान, बिहार के जल पर पहला हक बिहारियों का● अय्याश ASI बना रहा था अवैध संबंध, भेद खुलने पर ग्रामीणों पर बरसाई गोलियां, एक की मौत; तीन घायल● भारत से व्यापार बंद करना पाकिस्तान को पड़ा भारी, 40 अरब डॉलर का हुआ नुकसान● बिहार के सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा पर अहम बैठक, CM सम्राट चौधरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात● UP Vidhansabha Chunav: अंबेडकरनगर में सपा का दबदबा, जानें इस बार का समीकरण● UP: चौरी-चौरा को करोड़ों की सौगात, CM Yogi ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

होम › Sports

Ashes 2025: ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 5वीं बार एशेज पर जमाया कब्जा, तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 82 रन से हराया

RD Desk · 21 December 2025, 10:27 am · 1 मिनट पढ़ें

Ashes 2025: ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 5वीं बार एशेज पर जमाया कब्जा, तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 82 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने घरेलू सरज़मीं पर एशेज सीरीज में अपना दबदबा बरकरार रखते हुए लगातार पांचवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया है। एडिलेड ओवल में खेले गए पांच मैचों की सीरीज के तीसरे टेस्ट में कंगारू टीम ने इंग्लैंड को 82 रन से हराकर 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ और ब्रिसबेन टेस्ट भी जीतकर सीरीज पर मजबूत पकड़ बना ली थी।

तीसरा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंड परफॉर्मेंस

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 371 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंग्लैंड की टीम 286 रन पर सिमट गई। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने फिर से दबदबा दिखाया और 349 रन जोड़ते हुए इंग्लैंड के सामने 434 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम पूरे मुकाबले में दबाव में नजर आई और अंतिम दिन 82 रन पहले ही ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज पर कब्जा पक्का कर लिया।

गेंदबाजों का कहर, कैरी बने मैच के हीरो

ऑस्ट्रेलिया की जीत में गेंदबाजों की भूमिका अहम रही। दूसरी पारी में पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और नाथन लायन ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि स्कॉट बोलैंड को एक सफलता मिली। विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने पहली पारी में शानदार शतक (106 रन), दूसरी पारी में 72 रन बनाए और विकेट के पीछे छह कैच भी लपके।

पांचवें दिन जेमी स्मिथ ने जगाई उम्मीद

इंग्लैंड ने चौथे दिन का खेल छह विकेट पर 207 रन बनाकर समाप्त किया था। पांचवें दिन जेमी स्मिथ ने 60 रन की अहम पारी खेलकर एक समय मैच में रोमांच पैदा कर दिया। उनके आउट होने तक इंग्लैंड 285 रन तक पहुंच चुका था और लक्ष्य के करीब दिखने लगा था।

हालांकि इसके बाद विल जैक्स (47 रन) और जोफ्रा आर्चर के आउट होते ही इंग्लैंड की उम्मीदें टूट गईं। आखिरी विकेट जोश टंग के रूप में गिरा, जबकि ब्रायडन कार्स 39 रन बनाकर नाबाद लौटे।

नाथन लायन चोटिल, स्कैन के लिए ले जाए गए

तीसरे टेस्ट के अंतिम दिन ऑस्ट्रेलिया को उस समय झटका लगा, जब अनुभवी ऑफ-स्पिनर नाथन लायन फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए। फाइन लेग पर डाइव लगाते समय उनके पैर में चोट लगी, जिसके बाद वह लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए।
लंच ब्रेक से पहले उन्हें बैसाखियों के सहारे स्कैन के लिए स्टेडियम से बाहर ले जाया गया। इससे पहले लायन ने चौथे दिन तीन विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की जीत की नींव मजबूत की थी।

चौथे दिन क्रॉली और रूट का संघर्ष

434 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। लंच तक टीम ने सिर्फ 5 रन पर एक विकेट गंवा दिया था। इसके बाद जैक क्रॉली ने 151 गेंदों में 85 रन की जुझारू पारी खेली।
जो रूट ने 39 रन और हैरी ब्रूक ने 30 रन बनाकर उनका साथ दिया, लेकिन यह प्रयास इंग्लैंड को जीत दिलाने के लिए नाकाफी साबित हुआ।

तीसरे दिन ट्रेविस हेड का ऐतिहासिक शतक

तीसरे दिन ट्रेविस हेड ने ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर लगातार चार टेस्ट मैचों में शतक लगाकर एक खास क्लब में एंट्री की। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले अन्य दिग्गजों में डॉन ब्रैडमैन, वैली हैमंड, माइकल क्लार्क और स्टीव स्मिथ शामिल हैं।
हेड ने यह कारनामा एडिलेड ओवल में अंजाम दिया।

दूसरे दिन लायन ने मैक्ग्रा को छोड़ा पीछे

दूसरे दिन नाथन लायन ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए और उन्होंने ग्लेन मैक्ग्रा को पीछे छोड़ दिया।

पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की मजबूत शुरुआत

एडिलेड टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। दिन का खेल समाप्त होने तक टीम ने 8 विकेट पर 326 रन बना लिए थे, जिसने इंग्लैंड पर शुरू से दबाव बना दिया।

 

Spread the love
RD Desk

रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।इस पोर्टल की खासियत है कि यह ज़मीनी सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग करता है। गांवों की समस्याएं, किसानों की पीड़ा, मजदूरों की आवाज़, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दे यहां प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं। इसके साथ ही राजनीति, अपराध, अर्थव्यवस्था, खेल, संस्कृति और देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को भी संतुलित और तथ्यात्मक ढंग से कवर किया जाता है।रिपोर्टर डायरीज केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसमस्याओं, जनआंदोलनों, सामाजिक कार्यक्रमों और सकारात्मक बदलाव की कहानियों को भी मंच देता है। हर सूचना, हर कार्यक्रम और हर मुद्दे को उसकी अहमियत के अनुसार स्थान देना इसकी कार्यशैली का हिस्सा है।डिजिटल दौर में तेज़ और विश्वसनीय खबरों की जरूरत को समझते हुए रिपोर्टर डायरीज पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है। यह पोर्टल उन लोगों की आवाज़ बनने की कोशिश करता है, जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है। सच, सरोकार और संवेदनशीलता के साथ पत्रकारिता- यही रिपोर्टर डायरीज की पहचान है। आप हमें यहां लिख सकते हैं। Email: info@reporterdiaries.com

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

Astro

Nawada Durga Mandir: यहां सिंहासन पूजा की अनूठी परंपरा, 400 वर्षों से कायम है मां हयहट्ट देवी के प्रति आस्था

Nawada Durga Mandir: बिहार के दरभंगा जिले के बेनीपुर प्रखंड स्थित नवादा गांव का प्रसिद्ध हयहट्ट देवी मंदिर अपनी विशिष्ट पूजा परंपरा और ऐतिहासिक मान्यताओं के लिए जाना…

17 Oct 2026
न्यूज

Raghopur boat accident: जिलाधिकारी ने की सख्त कार्रवाई, राघोपुर के सीओ दीपक कुमार हटाए गए

Raghopur boat accident: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में हुए भीषण नाव हादसे के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही को देखते…

16 Oct 2026
न्यूज

उद्योगों का हब बनेगा बिहार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में 140.95 करोड़ रुपए की लागत से विकसित मेगा लेदर, फुटवियर…

15 Oct 2026
देश

Meerut Blue Drum Murder Case: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, डेढ़ साल बाद अदालत का बड़ा फैसला

Meerut Blue Drum Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बुधवार को मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की…

14 Oct 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *