Himachal Rain: हिमाचल प्रदेश जाने वालों के लिए जरूरी खबर है, क्योंकि बारिश से हिमाचल प्रदेश में कई सड़कें बंद हो गई हैं। बता दें कि राज्य में भारी बारिश हो रही है, जिस वजह से जगह-जगह भूस्खलन जैसी घटनाएं हो रही है। इसका प्रभाव सकड़ों पर भी पड़ रहा है और हिमाचल में 100 से अधिक सड़कें बंद हो गईं।
हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी
इसलिए अगर आप हाल फिलहाल में हिमाचल प्रदेश जाने का प्लान बना रहे हैं तो जरा सावधान हो जाइए। इधर, मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में फिर से बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने कहा है कि प्रदेश में 10 अगस्त को मूसलाधार बारिश होगी, जिसे देखते हुए अलर्ट जारी किया है।
Himachal Rain: कई जिलों में बाढ़ का खतरा
इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में बाढ़ का खतरा भी मंडराने लगा है। हिमाचल के कांगड़ा, सिरमौर, चंबा, शिमला, कुल्लू, किन्नौर, सोलन और मंडी जिलों में अगले 24 घंटे में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है।
कहां-कितने सड़कें बंद
जानकारी के अनुसार, मंडी में 37, शिमला में 29, कुल्लू में 26, कांगड़ा में छह, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में चार-चार, सिरमौर में दो और हमीरपुर में एक सहित कुल 109 सड़कें बंद हैं। वहीं, अगले पांच से छह दिनों के दौरान मानसून की स्थिति मजबूत होने की संभावना है, जिससे बारिश तेज होगी।
भूस्खलन की चेतावनी जारी
इसके अलावा प्रदेश के कई जगहों पर भूस्खलन और अचानक बाढ़ की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने हिमाचल के निचले इलाकों में तेज हवाओं और जलभराव के कारण बागानों, फसलों, कमजोर संरचनाओं और कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचने की भी आशंका जताई है।

RD Deskरिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।इस पोर्टल की खासियत है कि यह ज़मीनी सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग करता है। गांवों की समस्याएं, किसानों की पीड़ा, मजदूरों की आवाज़, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दे यहां प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं। इसके साथ ही राजनीति, अपराध, अर्थव्यवस्था, खेल, संस्कृति और देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को भी संतुलित और तथ्यात्मक ढंग से कवर किया जाता है।रिपोर्टर डायरीज केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसमस्याओं, जनआंदोलनों, सामाजिक कार्यक्रमों और सकारात्मक बदलाव की कहानियों को भी मंच देता है। हर सूचना, हर कार्यक्रम और हर मुद्दे को उसकी अहमियत के अनुसार स्थान देना इसकी कार्यशैली का हिस्सा है।डिजिटल दौर में तेज़ और विश्वसनीय खबरों की जरूरत को समझते हुए रिपोर्टर डायरीज पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है। यह पोर्टल उन लोगों की आवाज़ बनने की कोशिश करता है, जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है। सच, सरोकार और संवेदनशीलता के साथ पत्रकारिता- यही रिपोर्टर डायरीज की पहचान है। आप हमें यहां लिख सकते हैं। Email: info@reporterdiaries.com
इनकी सभी खबरें ›
अपनी राय दें