Thursday, 05 November 2026
ताजा खबरें
● Anand Sharma: महिला ने पकड़ लिया DM का कॉलर, फिर भी नहीं खोया आपा; कौन हैं डीएम आनंद शर्मा● UP चुनाव से पहले मायावती का बड़ा दांव, 75 जिलाध्यक्षों को लखनऊ आने का बुलावा● दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत, वेस्टर्न रेलवे चला रहा 70 से अधिक स्पेशल ट्रेनें● बिहार में MLC के BJP में जाते ही मचा बवाल, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन● IND vs NZ ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से रौंदा, सीरीज में 1-0 की बढ़त● Manipur Violence: उग्रवादी गुटों में खूनी मुठभेड़, 3 की मौत; महिलाओं ने की शांति की गुहार● अमेरिका में छाया देसी तड़का: पिया, सुहास, रो खन्ना जीते; विवेक और सरिता को झटका● नीतीश का सपना पूरा करेंगे सम्राट, गंगा की गाद से बाढ़ का इलाज

होम › न्यूज

Noida Police ने 25 लाख के 77 गुम Mobile ढूंढकर लौटाए, लोगों में खुशी

RD Desk · 02 January 2026, 3:43 pm · 1 मिनट पढ़ें

Noida Police ने 25 लाख के 77 गुम Mobile ढूंढकर लौटाए, लोगों में खुशी

Noida Police: गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत नोएडा जोन पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। इस अभियान के तहत पुलिस ने कुल 77 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह अभियान पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में तथा डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद और एडीसीपी नोएडा शैव्या गोयल के पर्यवेक्षण में चलाया गया। अभियान का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और पुलिस के प्रति जनविश्वास को और मजबूत करना था।

नोएडा जोन पुलिस ने बीते दिनों नागरिकों से प्राप्त गुमशुदा मोबाइल फोन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सर्विलांस और आधुनिक तकनीकी संसाधनों की मदद से उनकी तलाश शुरू की। पुलिस टीम की सतर्कता और तकनीकी दक्षता के चलते 77 मोबाइल फोन की पहचान की गई, जिनमें से शुक्रवार को पहचान प्रक्रिया पूरी करने के बाद 50 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए।

अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर नागरिकों के चेहरे पर खुशी साफ झलकती नजर आई। लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में मोबाइल फोन केवल संपर्क का साधन नहीं, बल्कि इसमें महत्वपूर्ण दस्तावेज, निजी जानकारियां और जरूरी डिजिटल डेटा सुरक्षित रहता है। ऐसे में मोबाइल फोन का वापस मिलना उनके लिए बड़ी राहत है।

मोबाइल फोन प्राप्त करने आए नागरिकों ने नोएडा जोन पुलिस का आभार व्यक्त किया और कहा कि पुलिस न केवल अपराध नियंत्रण पर ध्यान दे रही है, बल्कि आम लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं को भी संवेदनशीलता से सुलझा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। नोएडा जोन पुलिस ने दोहराया कि आमजन की सुरक्षा, सुविधा और विश्वास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी इस तरह के विशेष अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

 

Spread the love
RD Desk

रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।इस पोर्टल की खासियत है कि यह ज़मीनी सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग करता है। गांवों की समस्याएं, किसानों की पीड़ा, मजदूरों की आवाज़, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दे यहां प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं। इसके साथ ही राजनीति, अपराध, अर्थव्यवस्था, खेल, संस्कृति और देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को भी संतुलित और तथ्यात्मक ढंग से कवर किया जाता है।रिपोर्टर डायरीज केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसमस्याओं, जनआंदोलनों, सामाजिक कार्यक्रमों और सकारात्मक बदलाव की कहानियों को भी मंच देता है। हर सूचना, हर कार्यक्रम और हर मुद्दे को उसकी अहमियत के अनुसार स्थान देना इसकी कार्यशैली का हिस्सा है।डिजिटल दौर में तेज़ और विश्वसनीय खबरों की जरूरत को समझते हुए रिपोर्टर डायरीज पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है। यह पोर्टल उन लोगों की आवाज़ बनने की कोशिश करता है, जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है। सच, सरोकार और संवेदनशीलता के साथ पत्रकारिता- यही रिपोर्टर डायरीज की पहचान है। आप हमें यहां लिख सकते हैं। Email: info@reporterdiaries.com

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

प्रदेश

नीतीश का सपना पूरा करेंगे सम्राट, गंगा की गाद से बाढ़ का इलाज

Bihar News: पटना में बुधवार को राजनीति से ज्यादा विकास की चर्चा हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पहुंचे। बंद कमरे में करीब 20…

04 Nov 2026
प्रदेश

Farakka Jal Sandhi पर संजय झा का बड़ा बयान, बिहार के जल पर पहला हक बिहारियों का

Farakka Jal Sandhi: बिहार के जल अधिकार को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने…

03 Nov 2026
प्रदेश

अय्याश ASI बना रहा था अवैध संबंध, भेद खुलने पर ग्रामीणों पर बरसाई गोलियां, एक की मौत; तीन घायल

Madhubani Police Firing: बिहार के मधुबनी जिले में पुलिस की वर्दी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ गांव में पुलिस पिकेट…

03 Nov 2026
प्रदेश

बिहार के सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा पर अहम बैठक, CM सम्राट चौधरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर राज्य के सीमावर्ती जिलों की…

02 Nov 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *