Saturday, 07 November 2026
ताजा खबरें
● दूसरा वनडे: बारिश के बीच रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया● यूपी के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 5 फीसदी बढ़ा; अब 63 प्रतिशत मिलेगा DA● Reporter Diaries की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं● Anand Sharma: महिला ने पकड़ लिया DM का कॉलर, फिर भी नहीं खोया आपा; कौन हैं डीएम आनंद शर्मा● UP चुनाव से पहले मायावती का बड़ा दांव, 75 जिलाध्यक्षों को लखनऊ आने का बुलावा● दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत, वेस्टर्न रेलवे चला रहा 70 से अधिक स्पेशल ट्रेनें● बिहार में MLC के BJP में जाते ही मचा बवाल, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन● IND vs NZ ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से रौंदा, सीरीज में 1-0 की बढ़त

होम › प्रदेश

यूपी के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 5 फीसदी बढ़ा; अब 63 प्रतिशत मिलेगा DA

Web Desk · 07 November 2026, 4:30 pm · 1 मिनट पढ़ें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आधिकारिक पोर्ट्रेट

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो गया है। बढ़ी हुई दर 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी। सरकार ने शनिवार को इस संबंध में घोषणा की।

बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ नवंबर के वेतन के साथ मिलेगा। इसके साथ ही कर्मचारियों को 1 जुलाई से 31 अक्टूबर तक के एरियर का भुगतान भी किया जाएगा।

इस फैसले का लाभ राज्य सरकार के नियमित कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शैक्षणिक और तकनीकी संस्थानों के पूर्णकालिक कर्मचारियों, शहरी स्थानीय निकायों के कर्मचारियों और कार्यभारित कर्मचारियों को मिलेगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के वेतनमान के तहत काम करने वाले कर्मचारी भी इसके दायरे में होंगे।

सरकारी आदेश के अनुसार, सामान्य भविष्य निधि (GPF) खाताधारक कर्मचारियों के एरियर की राशि निर्धारित सीमा के भीतर आयकर और अधिभार की कटौती के बाद उनके GPF खाते में जमा की जाएगी। यह राशि 1 नवंबर 2027 तक लॉक रहेगी। हालांकि, निर्धारित विशेष परिस्थितियों में इससे निकासी की अनुमति होगी।

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) से जुड़े कर्मचारियों के एरियर का 10 प्रतिशत हिस्सा उनके टियर-1 खाते में जमा किया जाएगा। इसमें राज्य सरकार की ओर से 14 प्रतिशत का अंशदान भी किया जाएगा। शेष 90 प्रतिशत राशि पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) या राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) में जमा की जाएगी। यदि NSC उपलब्ध नहीं होता है, तो यह राशि कर्मचारियों को नकद दी जाएगी।

आदेश जारी होने से पहले सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों, 1 जुलाई 2026 से आदेश जारी होने की तारीख के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों और अगले छह महीने के भीतर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को एरियर की पूरी राशि नकद दी जाएगी।

Spread the love
Web Desk

गांव से शहर तक, सड़क से संसद तक... Reporter Diaries

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

प्रदेश

नीतीश का सपना पूरा करेंगे सम्राट, गंगा की गाद से बाढ़ का इलाज

Bihar News: पटना में बुधवार को राजनीति से ज्यादा विकास की चर्चा हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पहुंचे। बंद कमरे में करीब 20…

04 Nov 2026
प्रदेश

Farakka Jal Sandhi पर संजय झा का बड़ा बयान, बिहार के जल पर पहला हक बिहारियों का

Farakka Jal Sandhi: बिहार के जल अधिकार को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने…

03 Nov 2026
प्रदेश

अय्याश ASI बना रहा था अवैध संबंध, भेद खुलने पर ग्रामीणों पर बरसाई गोलियां, एक की मौत; तीन घायल

Madhubani Police Firing: बिहार के मधुबनी जिले में पुलिस की वर्दी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ गांव में पुलिस पिकेट…

03 Nov 2026
प्रदेश

बिहार के सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा पर अहम बैठक, CM सम्राट चौधरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर राज्य के सीमावर्ती जिलों की…

02 Nov 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *